Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    HiDM AI मॉडल्स और पारंपरिक SEO तरीकों पर सेमिनार आयोजित करेगा

    March 12, 2026

    JITO Hisar Chapter ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली कार रैली, महिलाओं ने संभाला स्टेयरिंग

    March 8, 2026

    भजन “Shyam dhani Darbar” हुआ रिलीज

    February 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » तिरंगा यात्रा में गूंजा देशभक्ति का स्वर, ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित आयोजन में मुख्यमंत्री सैनी ने सैनिकों की वीरता को किया नमन
    राजनीति May 13, 2025

    तिरंगा यात्रा में गूंजा देशभक्ति का स्वर, ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित आयोजन में मुख्यमंत्री सैनी ने सैनिकों की वीरता को किया नमन

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अन्य नेता पंचकूला में तिरंगा यात्रा के दौरान हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति का प्रदर्शन करते हुए, सुरक्षा बल और नागरिक भी यात्रा में शामिल।
    तिरंगा यात्रा में शामिल होकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीर सैनिकों की शहादत को किया नमन, 'ऑपरेशन सिंदूर' को समर्पित आयोजन में दिखा देशभक्ति का जोश।
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी पंचकूला में आयोजित “तिरंगा यात्रा – एक यात्रा देशभक्ति के नाम’ की अगुवाई करते हुए। साथ में हैं शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविन्द कुमार शर्मा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल कौशिक व अन्य गणमान्य | हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी पंचकूला में आयोजित “तिरंगा यात्रा – एक यात्रा देशभक्ति के नाम’ उपरांत मेजर संदीप शांकला मेमोरियल पर पुष्पार्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए। साथ में हैं सहकारिता मंत्री डॉ.अरविन्द कुमार शर्मा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल कौशिक व अन्य गणमान्य। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज पंचकूला में “तिरंगा यात्रा – एक यात्रा देशभक्ति के नाम” के माध्यम से देश के वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए “ऑपरेशन सिंदूर” की ऐतिहासिक सफलता पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने इस अभियान को राष्ट्र की गरिमा, शौर्य और आत्मसम्मान का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह पूरे भारतवर्ष के लिए गर्व का क्षण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने यह साबित कर दिया है कि भारत अपने नागरिकों और संप्रभुता की रक्षा के लिए किसी भी सीमा तक जा सकता है। यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व, हमारे सैनिकों के पराक्रम और भारत की अडिग संकल्पशक्ति का जीवंत प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह केवलसैन्य सफलता नहीं, बल्कि भारत के आत्मबल, स्वाभिमान और एकता का पर्व है। मुख्यमंत्री श्री सैनी की अगुवाई में पंचकूला के यवनिका टाउन पार्क से आरंभ हुई तिरंगा यात्रा “भारत  माता की जय” और “वंदे मातरम” जैसे नारों से गूंज उठी। यह यात्रा मेजर संदीप शांकला मेमोरियल तक पहुंची, जहां मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों और गणमान्य व्यक्तियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस यात्रा में हजारों नागरिकों, बच्चों, महिलाओं और युवाओं ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह यात्रा राष्ट्र की चेतना, गौरव और शौर्य का उत्सव है, जो उन रणबांकुरों को समर्पित है जिन्होंने राष्ट्र की अस्मिता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में बताया कि आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में बहन-बेटियों पर किए गए हमलेके बाद भारत ने जिस तीव्रता और रणनीति से जवाब दिया, उसने पूरी दुनिया को चौंका दिया। उन्होंने कहा कि यह महज सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि “नए भारत का प्रतिशोध” था। उन्होंने कहा, “यह ऑपरेशन सीता नवमी और मंगलवार को शुरू हुआ, जो सांस्कृतिक रूप से भी प्रतीकात्मक दिन थे। जिस प्रकार दुश्मनों ने बहनों के सिंदूर को मिटाने की कोशिश की, उसी के जवाब में भारत ने ऑपरेशन को ‘सिंदूर’ नाम या।” मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि इस ऑपरेशन के साथ भारत ने सैन्य के साथ-साथ कूटनीतिक स्तर पर भी कई अहम निर्णय लिए – सिंधु जल संधि का निलंबन, पाकिस्तान से व्यापार और वीजा संबंध समाप्त करना, अटारी बॉर्डर को सील करना, और आतंकी नेटवर्क का व्यापक भंडाफोड़ करना शामिल रहा।

    भारत युद्ध का पक्षधर नहीं, लेकिन शांति की कीमत कमजोरी नहीं हो सकती : नायब सिंह सैनी

    मुख्यमंत्री सैनी नेस्पष्ट किया कि भारत कभी भी युद्ध नहीं चाहता, लेकिन जब देश की अस्मिता पर हमला होता है और शांति को कमजोरी समझा जाता है, तब भारत चुप नहीं बैठता। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने संयम और शक्ति दोनों का आदर्श प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार नेयह सिखा दिया है कि “टेरर के साथ टॉक और ट्रेड नहीं चल सकते” और “लहू और जल एक साथ नहीं बह सकते”।

    मोदी ने दी नए भारत को दिशा, आत्मगौरव का संचार किया 

    मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने भारत को आत्मनिर्भर और आत्मगौरव से भरा राष्ट्र बनाया है। उन्होंने सेना के बलिदान और नागरिकों की एकता की सराहना की और कहा कि जब सैनिक सीमा पर बलिदान दे रहे होते हैं, तब हम चैन से सो रहे होते हैं – इसलिए उनका सम्मान सर्वोपरि है।

    भाजपा अध्यक्ष और मुख्य सचिव ने भी किया संबोधित 

    इस अवसर पर हरियाणा भाजपा अध्यक्ष श्री मोहन लाल कौशिक ने कहा कि यह यात्रा भारत की सैनिक परंपरा और साहस का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के विरुद्ध जो निर्णायक नीति अपनाई है, वह आज एक आदर्श बन चुकी है। हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा देश के उन वीर सैनिकों को समर्पित है जिन्होंने आतंकवाद
    से लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि अब भारत केवल पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और वहां पनप रहे आतंकवाद की बात करेगा।

    वरिष्ठ नेताओं की रही उपस्थिति 

    इस कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, श्री महीपाल ढांडा, डॉ. अरविंद शर्मा, श्री श्याम सिंह राणा, श्री रणबीर गंगवा, श्री कृष्ण कुमार बेदी, राज्यसभा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा, पूर्वविधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता, सूचना एवं जन संपर्कविभाग के महानिदेशक श्री के. मकरंद पांडुरंग, मीडिया सचिव श्री प्रवीण आत्रेय सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी, भाजपा नेता और हजारों की संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

    ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा देशभक्ति देशभक्ति यात्रा नरेंद्र मोदी नायब सिंह सैनी पंचकूला भाजपा हरियाणा भारत की सेना वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि हरियाणा मुख्यमंत्री हरियाणा समाचार
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleऑपरेशन अभी भी जारी है’, भारत-पाक सीजफायर के बीच वायुसेना का बड़ा बयान
    Next Article सीबीएसई 10वीं-12वीं रिजल्ट घोषित: लड़कियों ने फिर मारी बाजी, पास प्रतिशत में दिखी मजबूती
    Jatin Theri

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

    December 20, 2025

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

    December 19, 2025

    यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

    December 11, 2025

    माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

    December 10, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    हिसार न्यूज
    March 12, 2026

    HiDM AI मॉडल्स और पारंपरिक SEO तरीकों पर सेमिनार आयोजित करेगा

    हिसार: HiDM – हिसार इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग एक जानकारीपूर्ण सेमिनार आयोजित करने जा रहा…

    JITO Hisar Chapter ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली कार रैली, महिलाओं ने संभाला स्टेयरिंग

    March 8, 2026

    भजन “Shyam dhani Darbar” हुआ रिलीज

    February 25, 2026

    EDB का “वृंदावन में होरी होली” 27 फरवरी, 2026 को रिलीज़ होगा

    February 24, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    25 मई को शारदा अस्पताल, हिसार में लगेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर

    May 20, 2025

    हिसार में 7 सर्वश्रेष्ठ निजी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल 

    February 9, 2022

    वर्षा के बाद जलभराव पर एक्शन में मेयर प्रवीण पोपली कई क्षेत्रों का दौरा कर दिए समाधान के निर्देश

    May 2, 2025

    ओपी जिन्दल की 20वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

    March 31, 2025
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.