दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर लगाई मोहर: सीएम नायब सिंह सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गांरटी पर मोहर लगाई है। अब मोदी जी की नीतियां दिल्ली में लागू होंगी, लोगों को आयुष्मान योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा और पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी रविवार को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में पत्रकारवार्ता को सम्बोधित कर रहे थे।
बीजेपी की ऐतिहासिक जीत और नई योजनाएँ
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजय वर्गीय, सामजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाईजर राजीव जेटली भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री सैनी ने कहा कि अब दिल्ली भी मजबूती से विकसित भारत के साथ कदमताल करेगी और चुनाव में भाजपा की के साथ कदमताल करेगी और चुनाव में भाजपा की इस बड़ी जीत के लिए में दिल्ली के लोगों को शुभकामनाएं देता हूँ। दिल्ली चुनाव में लगे सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को भी भाजपा नेता नायब सिंह सैनी बधाई दी और कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व ने एक कुशल संगठनकर्ता की तरह काम किया है। उन्होंने पार्टी की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को दिया। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि आज दिल्ली की जनता ने झूठ बोलकर लोगों बहकाने वाले नेता से छुटकारा पाया है। अरविंद केजरीवाल ने लोगों से झूठे वायदे कर विकास के सब्जबाग दिखाएं लेकिन उन्होंने जनता के लिए कोई काम नहीं किया। यमुना नदी को 2025 तक स्वच्छ करने के बार-बार सपने दिखाएं और जब वे इसे पूरा नहीं कर पाएं तो हरियाणा पर नदी में जहर मिलाने तक के झूठे आरोप लगाने लगे। दिल्ली की जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर कर उनके झूठे वायदों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अब पंजाब की जनता भी आप-दा पार्टी को इसी तरह सत्ता से बाहर करेगी।