भारतीय जनता पार्टी जिला हिसार की प्रमुख पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आज पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने की, जबकि हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने विशेष रूप से शिरकत कर उपस्थित कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। बैठक का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि हाल ही में सम्पन्न संगठन पर्व के तहत बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक नई कार्यकारिणियों का गठन हुआ है। अब नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी की विचारधारा और कार्यशैली से अवगत कराना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा में संगठन सर्वोपरि है और जनता की आवाज़ को सरकार तक पहुँचाना पार्टी का प्रमुख उद्देश्य है।
भाजपा की नीयत और नीति पर भरोसा
मंत्री बेदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि 125 वर्ष पुरानी कांग्रेस की वर्तमान स्थिति सबके सामने है। उन्होंने कहा, “अगर सरकार की नीयत और नीति साफ हो, तो कठिन से कठिन कार्य भी सहजता से पूरे किए जा सकते हैं -और भाजपा शासन में यह साकार हो रहा है।
वरिष्ठ नेताओं की विशेष उपस्थित
बैठक में हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, विधायक रणधीर पनिहार, पूर्व मंत्री
अनूप धानक और हिसार नगर निगम के मेयर प्रवीण पोपली सहित कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे। साथ ही जिले के विधायक, पूर्व
प्रत्याशी, प्रदेश पदाधिकारी, पूर्वजिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और महामंत्री सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
मीडिया विभाग ने दी बैठक की जानकारी
मीडिया विभाग के सुरेश गोयल ‘धूप वाला’ ने बताया कि इस अवसर पर जिला महामंत्री सतवीर वर्मा, जिला महामंत्री कृष्ण सरसाना, जिला उपाध्यक्ष संजीव रेवड़ी, जिला उपाध्यक्ष रामफल नैन, कार्यालय प्रमुख सुरेन्द्र सिंह सैनी, जिला सचिव एडवोकेट कृष्ण खटाना, कोषाध्यक्ष अशोक मित्तल, प्रदेश दस्तावेजी प्रमुख प्रवीण जैन, मंडल अध्यक्ष लोकेश असीजा, दीपक अग्रवाल व राहुल सैनी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती, भावी योजनाओं और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करनाा था।