कृषि शिक्षा, अनुसंधान व सतत विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित पुरस्कार |
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू), हिसार के कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज को कृषि अनुसंधान, शिक्षा और विस्तार के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड ऑफ मोबिलाइजेशन’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें सोसायटी फॉर कम्युनिटी मोबिलाइजेशन फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट और नेशनल हॉर्टिकल्चर बोर्ड (भारत सरकार) द्वारा संयुक्त रूप से
आयोजित 12वीं राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रदान किया गया, जिसका आयोजन केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, इंफाल में हुआ। इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य भविष्य की कृषि तकनीक, स्थिरता और विकास रहा। प्रो. काम्बोज को यह सम्मान समाज और कृषि क्षेत्र में स्थायी विकास के लिए किए गए उल्लेखनीय प्रयासों और सेवाओं के लिए दिया गया।