“हरियाणा नगर निगम चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस की रणनीति”
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सीनियर प्रवक्ता एवं जिला कन्वीनर बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर निगम मेयर व पार्षद चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बजरंग गर्ग ने बताया कि पार्टी हाईकमान ने चुनाव को लेकर अलग अलग जिम्मेदारियां तय की हैं और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इन आवेदनों के आधार पर जल्द ही पार्टी उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि हरियाणा नगर निगम चुनाव 2025 मेयर और पार्षदों का चुनाव अपने सिंबल पर पूरी मजबूती से लड़ेगी। कांग्रेस के विजयी पार्षद और मेयर शहर में विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
हरियाणा नगर निगम चुनाव 2025 की तैयारियों पर कांग्रेस की बैठक
इस बैठक में कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें वरिष्ठ महिला नेत्री किरण मलिक, जिला महिला प्रधान संतोष जून, युवा नेता तेजवीर पूनिया, योगेंद्र योगी, सुरेश पंधाल, सुभाष वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिलबाग ढांडा, अमर गुप्ता, राजेश कुमार ओड, वरुण कौशिक और अनिल विश्नोई शामिल थे। बैठक के दौरान सभी नेताओं ने नगर निगम चुनावों की रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। बजरंग गर्ग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने के बाद शहरों के विकास को प्राथमिकता देगी और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नगर निगम चुनाव में जनता कांग्रेस का समर्थन करेगी और पार्टी को मजबूती से विजयी बनाएगी।
बैठक के दौरान सभी नेताओं ने नगर निगम चुनावों की रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। बजरंग गर्ग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने के बाद शहरों के विकास को प्राथमिकता देगी और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि हरियाणा नगर निगम चुनाव 2025 में जनता कांग्रेस का समर्थन करेगी और पार्टी को मजबूती से विजयी बनाएगी। कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों को पहुंचाएंगे और चुनाव को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।