Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    HiDM AI मॉडल्स और पारंपरिक SEO तरीकों पर सेमिनार आयोजित करेगा

    March 12, 2026

    JITO Hisar Chapter ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली कार रैली, महिलाओं ने संभाला स्टेयरिंग

    March 8, 2026

    भजन “Shyam dhani Darbar” हुआ रिलीज

    February 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » हरियाणा में शहीदों के आश्रितों को मिलेंगे 1 करोड़: माता-पिता को देंगे 30 लाख, अग्निवीर भी योजना में शामिल, फरवरी 2026 से मिलेगा लाभ
    हिसार न्यूज May 10, 2025

    हरियाणा में शहीदों के आश्रितों को मिलेंगे 1 करोड़: माता-पिता को देंगे 30 लाख, अग्निवीर भी योजना में शामिल, फरवरी 2026 से मिलेगा लाभ

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तस्वीर, पोस्टर पर शहीद सैनिकों के आश्रितों को ₹1 करोड़ की अनुग्रह राशि देने की योजना की जानकारी।
    हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! 🇮🇳 अब शहीद सैनिकों के आश्रितों को मिलेंगे ₹1 करोड़। माता-पिता को ₹30 लाख और अग्निवीर परिवार भी होंगे लाभान्वित। फरवरी 2026 से लागू होगी ये सम्मान योजना
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पाकिस्तान के खिलाफ भारत द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए सैनिकों के आश्रितों को दी जाने वाली राशि को हरियाणा सरकार ने दोगुना कर दिया है। अब सेना और अर्धसैनिक बलों के जवान और अधिकारी शहीद होने पर उनके आश्रितों को एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे। अभी तक सरकार 50 लाख रुपए की राशि दे रही थी। सबसे खास बात यह है कि यह राशि हरियाणा मूल के सभी सैनिकों के परिवारों को दी जाएगी, चाहे वे देश में कहीं भी रह रहे हों।

    वर्ष 2026 से मिलेगा शहीदों के आश्रितों को ये लाभ

    सरकार ने स्पष्ट किया है कि फरवरी, 2023 या इसके बाद हताहत होने वाले जवानों को अनुग्रह अनुदान की संशोधित राशि दी जाएगी ड्यूटी के दौरान दुर्घटना, दिल का दौरा, हवाई दुर्घटना, समुद्र में दुर्घटना, आंतरिक सुरक्षा संचालन के दौरान मृत्यु, चुनाव कर्तव्यों, प्राकृतिक
    आपदाओं और बचाव कार्यों के दौरान हताहत होने पर भी आश्रितों को एक करोड़ रुपए का अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा।

    दूसरी शादी करने पर पत्नी कोमिलेगा 35% का लाभ

    सैनिक के शहीद होने के बाद शहीद की पत्नी अगर दोबारा शादी कर लेती है तो भी उसे उसका 35% हिस्सा दिया जाएगा। यदि शहीद की कोई संतान नहीं है, तो 50 प्रतिशत पत्नी और 50 प्रतिशत हिस्सा माता-पिता को मिलेगा। माता और पिता जीवित नहीं हैं तो 50 प्रतिशत राशि पत्नी और 50 प्रतिशत बच्चों को मिलेगी। अविवाहित शहीद के माता-पिता जीवित नहीं हैं तो अनुग्रह अनुदान का भुगतान उसके भाई-बहनों को दिया जाएगा। कोई अन्य पारिवारिक सदस्य या रिश्तेदार अनुग्रह अनुदान के लिए पात्र नहीं होगा।

    सभी सैनिक बलों में योजना का लाभ

    सेना, नौसेना, वायु सेना, भारतीय तटरक्षक बल, सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स, असम राइफल्स, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और रैपिड एक्शन फोर्स बलिदानी अग्निवीरों के आश्रित सरकार की इस एक करोड़ रुपए की लाभ योजना के दायरे में आएंगे।

    दिव्यांग होने पर मिलेंगे 35 लाख 

    युद्ध, आतंकवादी हमले, सीमा पर झड़प और संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में सेवा करते समय बलिदान के साथ ही दिव्यांग होने पर भी राशि
    का लाभ दिया जाएगा। 70 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता पर 35 लाख रुपए, 50 से 69 प्रतिशत दिव्यांगता पर 25 लाख रुपए और 20 से 49 प्रतिशत दिव्यांगता पर 15 लाख रुपए दिए जाएंगे।

    अग्निवीर के परिवार भी इसके दायरे में 

    अग्निवीर योजना के तहत लगे शहीद के आश्रितों को भी बलिदानी सैनिकों और अर्धसैनिक बलों के जवानों की तर्ज पर प्रदेश सरकार एक
    करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि देगी। पांच मई को मंत्रिमंडल की बैठक में निर्णय ले चुकी सरकार जल्द ही इस संबंध में अधिसूचना जारी करेगी। भारतीय सेनाओं में वर्तमान में हरियाणा से 6153 अग्निवीर हैं।

    एक साल पहले फैसला, अब होगा लागू 

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में 24 दिसंबर 2024 को हुई कैबिनेट मीटिंग में शहीद सैनिकों की राहत राशि दोगुनी करने का निर्णय लिया गया था, जिसे अब अमलीजामा पहनाया गया है। सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयेन्द्र कुमार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

     

    2025 नीति अग्निवीर योजना अनुग्रह राशि ऑपरेशन सिंदूर दिव्यांग सैनिक भारत-पाक ऑपरेशन शहीद सैनिक सेना अनुदान सैनिक कल्याण हरियाणा सरकार
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleएक सप्ताह तक नहीं होंगे आईपीएल के मुकाबले बीसीसीआई ने जारी किया नया अपडेट
    Next Article भारत-पाक तनाव के बीच रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें, कुछ के रूट बदल
    Jatin Theri

    Related Posts

    HiDM AI मॉडल्स और पारंपरिक SEO तरीकों पर सेमिनार आयोजित करेगा

    March 12, 2026

    JITO Hisar Chapter ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली कार रैली, महिलाओं ने संभाला स्टेयरिंग

    March 8, 2026

    हिसार में भक्ति और म्यूज़िक का अनोखा संगम, ‘भजन क्लबिंग’ ने बनाया नया साल यादगार

    January 1, 2026

    हिसार में नए साल पर होगा भव्य ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम, DJ Punk और मशहूर कलाकार मासूम शर्मा करेंगे प्रस्तुति

    December 24, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    हिसार न्यूज
    March 12, 2026

    HiDM AI मॉडल्स और पारंपरिक SEO तरीकों पर सेमिनार आयोजित करेगा

    हिसार: HiDM – हिसार इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग एक जानकारीपूर्ण सेमिनार आयोजित करने जा रहा…

    JITO Hisar Chapter ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली कार रैली, महिलाओं ने संभाला स्टेयरिंग

    March 8, 2026

    भजन “Shyam dhani Darbar” हुआ रिलीज

    February 25, 2026

    EDB का “वृंदावन में होरी होली” 27 फरवरी, 2026 को रिलीज़ होगा

    February 24, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    हरियाणा निकाय चुनाव 2025: मतदान 2 मार्च, नतीजे 12 मार्च को घोषित होंगे

    February 4, 2025

    ड्रीम गर्ल 2 मूवी का टीज़र आउट; 7 जुलाई, 2023 को स्क्रीन पर आने के लिए तैयार

    April 20, 2023

    ट्रायम्फ़ ने Speed Triple 1200 RX लॉन्च किया |

    October 17, 2025

    Google के CEO सुंदर पिचाई पद्म भूषण से सम्मानित, कहा इस सम्मान के लिए भारत सरकार और भारत की जनता का हृदय से आभारी हूं

    December 3, 2022
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.