भाजपा मेयर प्रत्याशी प्रवीण पोपली ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगे: अनिल मानी
निकाय चुनाव में भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी प्रवीण पोपली का पार्टी की केंद्रीय परिषद के सदस्य रवि सैनी और पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर अनिल सैनी मानी ने अपने आवास पर भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने दावा किया कि प्रवीण पोपली और पार्टी के पार्षद प्रत्याशी भारी मतों से जीत हासिल करेंगे।
पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर अनिल सैनी मानी
पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर अनिल सैनी मानी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूरी ताकत से चुनाव प्रचार में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की “ट्रिपल इंजन सरकार – केंद्र, राज्य और नगर निगम” हिसार के विकास को नई गति देगी। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने पारदर्शी और विकासोन्मुख प्रशासन को बढ़ावा दिया है।
भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पोपली ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वे हिसार के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा, “हम सिर्फ चुनाव जीतने के लिए नहीं, बल्कि हिसार को एक मॉडल सिटी बनाने के लिए मैदान में हैं।”
पार्टी नेताओं ने जनता को आश्वासन दिया कि भाजपा के नेतृत्व में हिसार नगर निगम के प्रत्येक वार्ड का तेजी से विकास होगा। भाजपा प्रत्याशियों को जिताकर लोग सफाई व्यवस्था, जल निकासी, सड़क मरम्मत और बेहतर स्ट्रीट लाइटिंग जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने भाजपा प्रत्याशियों को पूर्ण समर्थन देने का संकल्प लिया
