भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ शनिवार को डोगरा मोहल्ला बाजार स्थित लक्की प्रॉपर्टीज पर शिष्टाचार भेंट के लिए पहुंचीं। इस दौरान जिला महामंत्री कृषण सरसाना व उपाध्यक्ष संजीव रेवड़ी भी उनके साथ उपस्थित रहे। लक्की प्रॉपर्टीज के मालिक लोकेश (लक्की) अनेजा व उनकी पत्नी सुनैना अनेजा ने फूलों की माला व बुके भेंट कर जिला अध्यक्ष का आत्मीय स्वागत किया। चाय पर आयोजित इस सौहार्दपूर्ण मुलाकात में व्यापारियों व क्षेत्रवासियों से संवाद हुआ। मौके पर नगर निगम की सीलिंग प्रक्रिया को लेकर उपस्थित कुछ लोगों ने अपनी समस्याएं जिला अध्यक्ष के समक्ष रखीं। डॉ. आशा खेदड़ ने सभी की शिकायतों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि वे शीघ्र ही मेयर व नगर निगम कमिश्नर से बैठक कर समाधान का प्रयास करेंगी, ताकि व्यापारियों को राहत मिल सके। लोकेश अनेजा ने अपने प्रतिष्ठान पर आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे संवाद व्यापारियों और प्रशासन के बीच सेतु का कार्य करते हैं। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों का आपस में परिचय भी कराया गया, जिससे पारस्परिक सहयोग की भावना को बल मिला। इस विशेष मुलाकात में सब्जी मंडल अध्यक्ष लोकेश असीजा, सन्नी मेहता, रियाज अनेजा, महेश महता, प्रदीप शर्मा, विक्रांत भाटिया, अशोक मग्गू, लवलेश जैन, संजय चुग, डॉ. मोनू बजाज, मोहित मुंजाल, आशु असीजा, पारुल राजपाल, रमेश वलेचा, समीर छाबड़ा, केशव अरोड़ा, लक्षय वलेचा, बसंत नागपाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। यह शिष्टाचार भेंट व्यापारियों के हित में सार्थक चर्चा व सहयोग की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित हुई।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
