Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शानदार जीत के साथ RCB ने फाइनल में बनाई जगह

    January 30, 2026

    भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज़ अपने नाम कर ली

    January 26, 2026

    WPL 2026 के मैच 14 में गुजरात जायंट्स की शानदार जीत

    January 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा के न्यूरो विभाग की अभूतपूर्व सफलता, दुनिया में पहली बार बिना बेहोशी साइटिका नर्व का सफल इलाज
    June 6, 2025

    महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा के न्यूरो विभाग की अभूतपूर्व सफलता, दुनिया में पहली बार बिना बेहोशी साइटिका नर्व का सफल इलाज

    Exterior view of the Maharaja Agrasen Institute of Medical Research & Education in Agroha, Hisar.
    महाराज़ा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा के न्यूरो विभाग की अभूतपूर्व सफलता, दुनिया में पहली बार बिना बेहोशी साइटिका नर्व का सफल इलाज।
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा के न्यूरोसाइंसेज़ विभाग ने चिकित्सा नवाचार के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। विभाग के चिकित्सकों ने साइटिका नर्व की गंभीर समस्या से जूझ रहे मरीज़ों का बिना बेहोशी के सफल ऑपरेशन करने की एक नवीन तकनीक विकसित की है, जिसे विश्व में पहली बार डॉ. इशू बिश्नोई और उनकी टीम द्वारा सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया है। विशेष रूप से, यह तकनीक उन रोगियों के लिए वरदान साबित हो रही है जिनकी साइटिका नर्व कूल्हे में गलत इंजेक्शन लगने के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी। यह उन्नत इलाज दुनिया भर में कुछ ही विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा बेहोश कर किया जाता है, और अब यह भारत में पहली बार बिना बेहोशी भी उपलब्ध है।

    इस अभिनव तकनीक, जिसे “अवेक साइटिका न्यूरोलिसिस” नाम दिया गया है, के माध्यम से हाल ही में 11 मरीज़ों का सफलतापूर्वक इलाज किया गया, जिन्हें तत्काल रूप से दर्द से राहत मिली और उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार हुआ। यह प्रक्रिया मरीज़ के होश में रहते हुए की जाती है, जिससे बेहोशी से जुड़े जोखिम समाप्त हो जाते हैं और रिकवरी भी तेज़ी से होती है। इस महत्वपूर्णचिकित्सा नवाचार को भारत के प्रतिष्ठित न्यूरोसाइंस जर्नल “न्यूरोलॉजी इंडिया” ने भी मान्यता दी है। जर्नल ने “अवेक साइटिका न्यूरोलिसिस” तकनीक को अपनी नवाचार श्रेणी में स्थान दिया है, जो महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा के न्यूरो विभाग की विशेषज्ञता और डॉ. इशू की टीम के अग्रणी अनुसंधान क्षमताओं को रेखांकित करता है। “न्यूरोलॉजी इंडिया” के मई 2025, वॉल्यूम 73(3), पेज संख्या 546-550 में इस तकनीक और इसके सफल परिणामों पर एक विस्तृत लेख प्रकाशित हुआ है, जिसका शीर्षक है “अवेक साइटिक नर्व न्यूरोलिसिस आफ्टर इंजेक्शन इंजरी”, जिसके प्रमुख लेखक डॉ. इशू बिश्नोई हैं। महाविद्यालय के न्यूरो विभागाध्यक्ष डॉ देवेंद्र कुमार ने बताया कि कूल्हे में गलत तरीके से इंजेक्शन लगने के कारण साइटिका नर्व को क्षति पहुँचने के मामले आम हैं, जिससे मरीज़ों को असहनीय दर्द और चलने-फिरने में अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ता है। पारंपरिक उपचार विधियों में अक्सर लंबे समय तक दवाइयों का सेवन या जटिल सर्जरी शामिल होती है, जिसमें बेहोशी की आवश्यकता पड़ती है। डॉ. इशू की टीम द्वारा विकसित “अवेक साइटिका न्यूरोलिसिस” तकनीक इस प्रक्रिया को सरल, सुरक्षित और मरीज़ के लिए अधिक सुविधाजनक बनाती है, और यह भारत में इस प्रकार का पहला सफल प्रयास है। इस ऐतिहासिक सफलता पर महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज की निदेशक डॉ अलका छाबड़ा, प्रशासनिक निदेशक डॉ आशुतोष शर्मा, चिकित्सा अधिक्षक डॉ राजीव चौहान, विभागाध्यक्ष डॉ देवेंद्र कुमार व प्रबंधन ने न्यूरो विभाग के डॉक्टरों और विशेष रूप से डॉ. इशू बिश्नोई एवं उनकी टीम डॉ मोनिका कांबोज, डॉ निधि यादव, डॉ दीक्षा जांगड़ा, डॉ योगेंदर यादव, डॉ करमबीर सैनी, डॉ दिनेश कासवा, डॉ नितेश, डॉ निवेदिता को बधाई दी है।

    अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अवेक साइटिका न्यूरोलिसिस आधुनिक चिकित्सा तकनीक डॉ इशू बिश्नोई न्यूरोलिसिस तकनीक न्यूरोसाइंस नवाचार बिना बेहोशी सर्जरी भारत की चिकित्सा सफलता साइटिका इलाज साइटिका दर्द से राहत
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleसड़क और सीवरेज की बदहाल स्थिति पर सावित्री जिंदल ने जताई चिंता, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
    Next Article HIDM छात्रों का TR Motors में किया इंडस्ट्रियल विज़िट – डिजिटल मार्केटिंग के साथ व्यवसायिक ज्ञान सीखने का मौका मिला
    Muskan Sheoran

    Related Posts

    महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा में सीपीआर प्रशिक्षण सत्र आयोजित

    May 15, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    खेल
    January 30, 2026

    शानदार जीत के साथ RCB ने फाइनल में बनाई जगह

    टाटा वीमेंस प्रीमियर लीग (TATA WPL) के मैच नंबर 18 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)…

    भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज़ अपने नाम कर ली

    January 26, 2026

    WPL 2026 के मैच 14 में गुजरात जायंट्स की शानदार जीत

    January 23, 2026

    भारत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ में न्यूज़ीलैंड को 48 रनों से हराया।

    January 22, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    जल्द ही आ जाएगा दिसंबर 2022 ICAI CA फाउंडेशन एडमिट कार्ड : जानिए परीक्षा की तारीखें, शिफ्ट और एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड

    November 22, 2022

    ईडीएम डांडिया उत्सव 2022: हिसार 2 अक्टूबर को डांडिया बीट्स पर झूमने को हो जाओ तैयार

    September 28, 2022

    राइजिंग पर्सनैलिटी अवार्ड 2023: RSN एक्सप्रेस के साथ उत्कृष्टता का जश्न मनाएं

    August 29, 2023

    19 अक्टूबर को हिसार इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग में पैकर्स एंड मूवर्स कंपनी के लिए डिजिटल मार्केटिंग रणनीति की योजना कैसे बनाएं पर सेमिनार

    October 16, 2022
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.