Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Shikha Aggarwal
अर्जुन कपूर की अपकमिंग मूवी कुत्ते का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है | पोस्टर को देखकर यह कह सकते हैं कि कुछ अलग पेश करने की कोशिश की गई है | पोस्टर में फिल्म के 7 प्रमुख अभिनेताओं, अर्जुन कपूर, तब्बू, कोंकणा सेन शर्मा, नसीरुद्दीन शाह, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान और शार्दुल भारद्वाज से परिचय कराया गया है | कुत्ते मूवी आसमान भारद्वाज द्वारा डायरेक्ट की गई है | टीज़र की शुरूआत “एक हड्डी सात कुत्ते” टाइटल से होती है | टीज़र में यह साफ है कि अर्जुन और तब्बू फिल्म में पुलिस की भूमिका निभा रहे हैं…
Nokia C31 को भारत में गुरुवार को लॉन्च किया गया | इस फोन में HD डिस्प्ले हैं और इसका साइज 6.7 इंच का है | बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियल कैमरा सेटअप भी दिया गया है | इस फोन की शुरुआती कीमत 9,999 रुपए रखी गई है | दो वेरिएंट में हुआ नोकिया C31 लॉन्च : नोकिया ने C31 फोन को दो वेरिएंट में पेश किया है | इसका पहला वेरिएंट 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ आता है, इस वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपए रखी गई है | वही दूसरे वेरिएंट 4GB रैम और 64GB…
इंस्टाग्राम ने यूजर्स के लिए अपने दोस्तों और फॉलोअर्स से जुड़ना आसान बनाने के लिए कई नए फीचर्स शुरू कर रहा है। इंस्टाग्राम ने घोषणा की है कि वह फोटो और वीडियो शेयरिंग के लिए नए फीचर ला रहा है, जो यूजर को उन लोगों के करीब महसूस करने में मदद करेगे जिनकी वे परवाह करते हैं | इंस्टाग्राम ने मंगलवार को अपना एक ब्लॉग पोस्ट शेयर किया और कहा कि – “हम नोट्स शुरू कर रहे हैं, जो अपने विचारों को साझा करने का एक नया तरीका हैं और देखें कि आपके मित्र क्या कर रहे हैं। नोट्स केवल…
एलोन मस्क के ट्विटर की बागडोर संभालने के बाद इसमें कई बदलाव किए जा चुके हैं | ट्विटर ने अब ऑन एक्टिव अकाउंट को बंद करने का ऐलान किया है | एलोन मस्क ने ऐलान किया है कि जल्द ही ट्विटर 1.5 करोड़ अकाउंट के नेम स्पेस को फ्री करना शुरू कर देगा | उन सभी अकाउंट को डिलीट कर दिया जाएगा जिन पर कोई ट्वीट नहीं है या फिर सालों से उन्हें लॉगिन नहीं किया गया है | एक्टिव अकाउंट डिलीट होने और नेम स्पेस फ्री होने का फायदा उन लोगों को मिलेगा जो एक पार्टीकूलर यूजर नेम लेना…
व्हाट्सएप ने अपने यूजर्स के लिए अवतार का नया फीचर अपडेट किया है | जिस तरह यूजर्स फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपना अवतार बनाते हैं वैसे ही अब व्हाट्सएप पर भी बना पाएंगे | इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने अवतार बनाने के साथ इसे अपने दोस्तों को भी शेयर कर सकते हैं | आप अपने मनचाहे अवतार को व्हाट्सएप प्रोफाइल फोटो (Whats App DP) पर भी लगा सकते हैं | केवल इतना ही नहीं व्हाट्सएप प्रोफाइल फोटो के साथ ही यूजर्स चैटिंग में चैट स्टिकर के रूप में भी अवतार का यूज कर सकेंगे | यानी आप चैटिंग…
CLAT (कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट) 2023 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड https://clatconsortiumofnlu.ac.in/ पर जारी कर दिया गया है। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) भारत में 22 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों द्वारा प्रस्तावित स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) कानून कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। CLAT का संचालन राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों के संघ द्वारा किया जाता है, जिसमें प्रतिनिधि विश्वविद्यालय शामिल हैं। उम्मीदवार अपना पंजीकरण संख्या या आवेदन संख्या और जन्म तिथि के माध्यम से लॉगिन करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यूजी और पीजी प्रोग्राम के लिए क्लैट-2023 के एडमिट कार्ड 6 दिसंबर…
Blaupunkt BTW20 TWS इयरफ़ोन भारत में लॉन्च कर दिए गए है | Blaupunkt BTW20 TWS इयरफ़ोन की ख़ासियत इस की कम कीमत है |कई एडवांस फीचर के साथ भारत में लॉन्च Blaupunkt BTW20 की कीमत महज 1299 रुपए है | Blaupunkt BTW20 TWS ईयरफोन ब्लैक, व्हाइट, ब्लू और ग्रीन, चार कलर वेरिएंट में उपलब्ध है | Blaupunkt BTW20 TWS इयरफ़ोन फीचर – Blaupunkt BTW20 TWS इयरफ़ोन में यूएसबी टाइप-सी फास्ट चार्जिंग के साथ 30 घंटे तक की कुल बैटरी लाइफ मिलती है | मात्र 10 मिनट चार्ज करने के बाद यह 30 मिनट तक चल सकते है| साथ ही इसमें…
2 दिसंबर 2022 को, रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म सर्कस का ट्रेलर आउट हुआ। रोहित शेट्टी इस प्रोजेक्ट के साथ अपने प्रशंसकों को रोमांचित करने के लिए वापस आ गए हैं। सर्कस की फिल्म 1960 के दशक में रहने वाले लोगो के इर्द-गिर्द घूमती है। कुछ दिन पहले, सर्कस का टीज़र जारी किया गया था जिसमें फिल्म की कास्टिंग, थीम और रिलीज़ की तारीख का पता चला था। सर्कस के ट्रेलर की शुरुआत इलेक्ट्रिक मैन (रणवीर सिंह) से होती है, जिसे ‘कुदरत का करिश्मा’ के नाम से जाना जाता है। क्लिप में दिखाया गया है कि रणवीर सिंह जिसे भी…
भारतीय वायु सेना (IAF) हर साल वायु सेना कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) आयोजित करती है। AFCAT 1 2023 परीक्षा पंजीकरण प्रक्रिया आज 1 दिसंबर 2022 से शुरू कर दी गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार IAF की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर पंजीकरण कर सकते हैं। AFCAT 1 2023 पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2022 है। AFCAT परीक्षा 24, 25 और 26 फरवरी 2023 को आयोजित की जाएगी। AFCAT 1 2023: AFCAT परीक्षा के बारे में: IAF वर्ष में दो बार AFCAT 1 और AFCAT 2 के रूप में वायु सेना कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) आयोजित करता है। AFCAT परीक्षा…
Amazfit ने एक नई स्मार्टवॉच Amazfit Falcon लॉन्च की है| भारत में Amazfit Falcon का मूल्य 44,999 है | 1 दिसंबर से 3 दिसंबर तक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से Amazfit Falcon Smartwatches को प्री-ऑर्डर कर सकते हैं | Amazfit Falcon के फीचर्स: इस स्मार्टवॉच में कई एडवांस फीचर दिए गए हैं | Amazfit Falcon स्मार्टवॉच एयरक्राफ्ट-ग्रेड TC4 टाइटेनियम यूनीबॉडी से बना है, और इसमें एक सफ़ायर क्रिस्टल ग्लास स्क्रीन है जिसमें 1.28-इंच HD (416×416 पिक्सेल) AMOLED डिस्प्ले है |डिस्प्ले 1,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देता है। Amazfit की प्रीमियम स्मार्टवॉच Amazfit Falcon की बैटरी 500mAh यूनिट की है…