Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Muskan Sheoran
हिसार इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग (HIDM) के छात्रों ने हाल ही में TR Motors, जो कि Tata Motors के ऑथराइज़्ड स्पेयर पार्ट्स डिस्ट्रीब्यूटर हैं, का शैक्षणिक दौरा किया। इस इंडस्ट्रियल विज़िट का उद्देश्य छात्रों को वास्तविक व्यापारिक प्रक्रियाओं से रूबरू कराना और डिजिटल मार्केटिंग के व्यावहारिक उपयोग को समझाना था। यह दौरा HIDM के अनुभवी मेंटॉर श्री मनमोहन सिंगला के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस विज़िट की मेज़बानी TR Motors के निदेशक श्री सुनील गोयल ने की, जिन्होंने ऑटोमोबाइल स्पेयर पार्ट्स उद्योग में अपने वर्षों के अनुभव को छात्रों के साथ साझा किया। पूरे कार्यक्रम का समन्वय श्री प्रणव…
महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा के न्यूरोसाइंसेज़ विभाग ने चिकित्सा नवाचार के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। विभाग के चिकित्सकों ने साइटिका नर्व की गंभीर समस्या से जूझ रहे मरीज़ों का बिना बेहोशी के सफल ऑपरेशन करने की एक नवीन तकनीक विकसित की है, जिसे विश्व में पहली बार डॉ. इशू बिश्नोई और उनकी टीम द्वारा सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया है। विशेष रूप से, यह तकनीक उन रोगियों के लिए वरदान साबित हो रही है जिनकी साइटिका नर्व कूल्हे में गलत इंजेक्शन लगने के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी। यह उन्नत इलाज दुनिया भर में कुछ ही…
हिसार की विधायक श्रीमती सावित्री जिंदल ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा किया और सड़कों तथा सीवरेज की खस्ताहाल स्थिति पर गहरी चिंता जताई। दौरे के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुएतत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस निरीक्षण अभियान में कार्यकारी अभियंता बलकार सिंह और एसडीओ संजय दूहन भी उनके साथ मौजूद रहे। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनकर जल्द समाधान का आश्वासन दिया। श्रीमती जिंदल ने निरीक्षण के दौरान स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की…
जिला बार एसोसिएशन हिसार द्वारा अधिवक्ताओं के लिए प्रस्तावित नए चेम्बर निर्माण कार्य की दिशा में एक अहम प्रगति हुई है। इस बहुप्रतीक्षित परियोजना की लंबे समय से लंबित जोनिंग प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। इससे अब अधिवक्ताओं के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त चेम्बरों के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इस संबंध में जिला बार एसोसिएशन हिसार के प्रधान संदीप बूरा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम स्थित मेयर कार्यालय में मेयर प्रवीण पोपली से भेंट की और उनके सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। संदीप बूरा ने बताया कि…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के सबसे ऊंचे रेल ब्रिज का उद्घाटन कर दिया है। उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अलग अंदाज में नजर आए। उन्होंने हाथों में तिरंगा लहराते हुए चिनाब ब्रिज पर कदमताल किया। पीएम मोदी का यह अंदाज देखने लायक था। उद्घाटन के बाद वे हाथों में तिरंगा लेकर उसे लहराते हुए सधे हुए कदमों से चिनाब ब्रिज पर वॉक करने लगे। पीएम मोदी के इस अंदाज के क्या मायने हैं? पीएम मोदी के इस कदमताल के काफी मायने हैं। सबसे पहले तो भारत ने दुनिया का सबसे ऊंचा रेल ब्रिज बनाकरसफलता का झंडा गाड़ा…
ओशो ध्यान उपवन में बच्चों व साधकों के लिए दो शिविर धूमधाम से शुरू किए गए। बच्चों ने मेडिटेशन व सेलिब्रेशन शिविर और साधकों ने दि आर्ट ऑफ ब्लिसफुल लिविंग शिविर में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। शिविर में बच्चों ने जहां फन गेम्स का लुत्फ उठाते हुए मेडिटेशन सीखा, वहीं साधकों को तनाव, चिंता व अवसाद से बचने के उपाय बताए गए। सिरसा रोड स्थित ओशो ध्यान उपवन में 8 जून तक चलने वाले इन दो शिविरों में विभिन्न क्षेत्रों से बच्चे व साधक हिस्सा ले रहे हैं। हिसार से बाहर से आए बच्चों व साधकों के आवास, नाश्तेव भोजन की…
हिसार नगर निगम द्वारा पर्यावरण संरक्षण और पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) को बढ़ावा देने के लिए अर्बन एस्टेट-2 स्थित सामुदायिक केंद्र में चलाए गए ‘वेस्ट टू बेस्ट समर कैंप’ का आज भव्य समापन हुआ। समापन समारोह के अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त शालिनी चेतल, संयुक्त आयुक्त डॉ. प्रीतपाल सिंह, सचिव राहुल सैनी, पार्षद संजय डालमिया, तकनीकी एक्सपर्ट जसबीर कुंडू, जेई सुमित, सुपरवाइजर नरेन्द्र श्योराण, सीटीएल प्रदीप जाखड़, रवि सिंधवानी सहित नगर निगम के अनेक अधिकारी मौजूद रहे। अतिरिक्त आयुक्त शालिनी चेतल ने कहा कि नगर निगम द्वारा इस तरह का यह पहला प्रयास था, जो बेहद सफल रहा। उन्होंने मेयर, निगमायुक्त, पार्षदों, ट्रेनरों…
लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशुविज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छात्र कल्याण निदेशालय के प्राणवायु क्लब द्वारा विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. नरेश जिंदल के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य पर्यावरणीय चेतना का प्रसार और सतत विकास लक्ष्यों को मजबूती प्रदान करना रहा। इस वर्ष की थीम “प्लास्टिक प्रदूषण का अंत” को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय समुदाय में वनों की कटाई, जल संकट, जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर पर्यावरणीय मुद्दों पर छोटे वीडियो, पोस्टर प्रदर्शन और वृक्षारोपण अभियानों के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता फैलाई गई।…
सेवार्थ भाव से बुजुर्गों की संभाल के प्रति समर्पित मोक्ष वृद्धाश्रम में प्रभा वेलफेयर सोसायटी द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाकर बुजुर्गों की जांच की गई। आधार अस्पताल के तत्वावधान में आयोजित किए गए इस शिविर मेंबुजुर्गों का बीपी, शुगर व सामान्य जांच करके उचित परामर्श दिया गया। इसके साथ ही प्रभा वेलफेयर सोसायटी द्वारा दवाइयां भी निशुल्क उपलब्ध करवाई गई। इस दौरान प्रभा वेलफेयर सोसायटी से जुड़े प्रभाजैन, योगेश कपिल, सतीश शर्मा, डॉ. राहुल, प्रीति, किरण, हिमांशु, रोहित व डॉ. रोहिल सहित काफी सदस्य मौजूद रहे। चिकित्सकों ने बुजुर्गों को योग व सरल व्यायाम भी दिनचर्या में शामिल करने…
गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार (गुजविप्रौवि) ने एक सराहनीय पहल करते हुए दिव्यांग और बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवारों के विद्यार्थियों को छात्रावास शुल्क में विशेष छूट देने का निर्णय लिया है। यह निर्णय शिक्षा को सबके लिए सुलभ बनाने की दिशा में विश्वविद्यालय के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने जानकारी देते हुए कहा कि गुरु जम्भेश्वर जी महाराज के नाम पर स्थापित यह संस्थान शिक्षा के साथसाथ सामाजिक उत्तरदायित्वों को भी पूरी निष्ठा से निभा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी विद्यार्थी की आर्थिक स्थिति उसकी…