Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Kavita Khatkar
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने माता मनसा देवी मंदिर में टेका माथा हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन पंचकूला स्थित माता मनसा देवी मंदिर में परिवार सहित पूजा-अर्चना की। उन्होंने यज्ञशाला में हवन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए आहुति दी और माता का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री सैनी का परिवार संग मंदिर दर्शन मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी और बेटे विनय सैनी भी माता के दरबार में पहुंचे और श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने हरियाणा वासियों को चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और प्रदेश के कल्याण, समृद्धि और खुशहाली…
गुजविप्रौवि के छात्र भारतीय सेना से मिलकर करेंगे शोध : प्रो. नरसी राम बिश्नोई गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार (गुजविप्रौवि) के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्र स्वदेशीकरण, शोध और विकास के क्षेत्र में भारतीय सेना के दक्षिण-पश्चिम कमांड (SWC) के साथ मिलकर कार्य करेंगे। भारतीय सेना और गुजविप्रौवि के बीच एमओयू साइन हाल ही में गुजविप्रौवि और भारतीय सेना के दक्षिण-पश्चिम कमांड (SWC) के बीच मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह एमओयू हिसार कैंट स्थित मिलिटरी स्टेशन में संपन्न हुआ। एसडब्ल्यूसी की ओर से जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंद्र…
गुजविप्रौवि हिसार और कारस लैबोरेटरीज के बीच एमओयू – फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (गुजविप्रौवि), हिसार और कारस लैबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड, करनाल के बीच एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का उद्देश्य फार्मास्यूटिकल अनुसंधान, प्रशिक्षण, प्लेसमेंट और नवीन दवा विकास को बढ़ावा देना है। इस एमओयू से विद्यार्थियों को औद्योगिक प्रशिक्षण और अनुसंधान कार्यों में प्रत्यक्ष भागीदारी का अवसर मिलेगा, जिससे उनका व्यावहारिक ज्ञान बढ़ेगा। गुजविप्रौवि की ओर से कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई और कारस लैबोरेटरीज की ओर से प्रबंध निदेशक डॉ. अरुण पिलानी ने समझौता…
महापौर प्रवीण पोपली ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर की बैठक महापौर प्रवीण पोपली ने पदभार संभालने के बाद पहली बार नगर निगम के मुख्य सभागार में शहर की मूलभूत सुविधाओं और सफाई व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने नगर निगम की लेखा शाखा के अधिकारियों से मौजूदा वित्तीय वर्ष की जानकारी ली और शहर में चल रही योजनाओं का आकलन किया। बैठक के दौरान, महापौर ने सफाई शाखा से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ भी गहन चर्चा की और शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
हिसार नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर प्रवीण पोपली ने विधिवत रूप से अपना पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने से पहले उन्होंने नगर निगम कार्यालय के प्रवेश द्वार पर नतमस्तक होकर माथा टेका और जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। उनके स्वागत के लिए नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल गुप्ता, भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़, नेता रामनिवास राड़ा, जगदीश जिंदल सहित कई वरिष्ठ नेता और पार्षद मौजूद रहे। शहर के विकास पर रहेगा विशेष ध्यान महापौर प्रवीण पोपली ने पदभार ग्रहण…
हरियाणा बजट 2025 को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पेश किया… हरियाणा बजट 2025 को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पेश किया, जिसमें 11 नए संकल्पों की घोषणा की गई। यह बजट प्रदेश के समग्र विकास को तीन गुना गति देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।मुख्यमंत्री ने अपनेहरियाणा बजट 2025 भाषण के दौरान प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया और इसे हर वर्ग के कल्याण का प्रतिबिंब बताया। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि यह बजट हरियाणा की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस बजट में डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर की…
औषधीय पौधों की खेती के लिए किसानों को जागरूक करें वैज्ञानिक : प्रो. बी.आर. काम्बोज • हकृवि में अश्वगंधा पर कार्यशाला आयोजितचौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौलिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय में अश्वगंधा दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। आनुवंशिकी एवं पौध प्रजनन विभाग के औषधीय, सुगंधित एवं क्षमतावान फसल अनुभाग द्वारा ‘अश्वगंधा की खेती, संरक्षण एवं उपयोग’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज ने अपने सम्बोधन में कहा कि औषधीय पौधों की खेती की और बढ़ते रुझान के दृष्टिगत किसानों…
हरियाणा के नए मेयरों को तोहफा: सैलरी बढ़ोतरी की बड़ी घोषणा शपथ ग्रहण के साथ हरियाणा के नए मेयरों को मिला बड़ा तोहफा, सरकार ने बढ़ाई सैलरी हरियाणा के मेयरों की सैलरी बढ़ी विपुल गोयल ने एक बड़ी घोषणा की सीनियर डिप्टी मेयर का वेतन भी बढ़ा । पंचकूला हरियाणा के पंचकूला में 10 नगर निगमों के मेयर, 28 नगर पालिका परिषद के प्रधान और 687 वार्डों के पार्षदों को शपथ दिलाई गई। सबसे पहले अंबाला उपचुनाव में मेयर चुनी गई भाजपा की शैलजा सचदेवा ने शपथ ली। उसके बाद यमुनानगर से सुमन बहमनी, करनाल से रेणुबाला गुप्ता, पानीपत से…
पीएम मोदी के हरियाणा दौरे की बड़ी घोषणा: मिलेगा थर्मल प्लांट और एयरपोर्ट का तोहफा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ऐलान किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को हरियाणा दौरे पर आएंगे। इस दौरान पीएम मोदी यमुनानगर में 800 मेगावाट के दीनबंधु चौधरी छोटूराम थर्मल पावर प्लांट की तीसरी इकाई का शिलान्यास करेंगे और हिसार में महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री सैनी ने बताया कि ₹7272 करोड़ की लागत से बनने वाला यह थर्मल प्लांट 52 महीनों में पूरा होगा और 48 महीनों में इसका वाणिज्यिक संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इस परियोजना के…
मुख्यमंत्री नायब सैनी का बजट नायाब और जनहितैषी – रणबीर गंगवा हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पेश किए गए बजट को हर वर्ग के हित में बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश के विकास को गति देगा और सभी नागरिकों को लाभ पहुंचाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बजट की खास बातें ✔ बजट में 13.7% की वृद्धि – पिछले साल की तुलना में अधिक फंड आवंटित।✔ लाडो लक्ष्मी योजना – 5000 करोड़ रुपये का बजट, जरूरत पड़ने पर बढ़ाया जाएगा।✔ जल जीवन मिशन – गांवों में स्वच्छ…