Author: Jatin Theri

देश की शांति, सद्भाव और एकता के लिए ध्यान और सामूहिक प्रार्थना आर्ट ऑफ लिविंग हिसार परिवार की ओर से संस्था के संस्थापक, आध्यात्मिक गुरु और विश्वप्रसिद्ध मानवतावादी परम पूज्य श्री श्री रविशंकर के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर एक सादगीपूर्ण सत्संग एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम देश की वर्तमान परिस्थितियों में प्रार्थना, शांति और एकता के संदेश को समर्पित रहा। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए स्टेट मीडिया कोऑर्डिनेटर नीरज गुप्ता ने बताया कि गुरुजी के संदेशानुसार इस बार जन्मोत्सव भव्यता की बजाय सादगी और साधना को समर्पित रहा। गुरुदेव के अनुसार, “देश की…

Read More

अगर सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखती है, तो तत्काल संसद का विशेष सत्र बुलाए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि गंभीर राष्ट्रीय मुद्दों पर संसद की चर्चा होनी चाहिए ऐसे में जल्द से जल्द विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए। पहलगाम आतंकी हमले, ऑपरेशन सिंदूर और युद्ध विराम पर चर्चा करना लोगों और उनके प्रतिनिधियों के लिए बहुत जरूरी है। यह आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए हमारे सामूहिक संकल्प को प्रदर्शित करने का भी एक अवसर होगा। मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने…

Read More

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तर प्रदेश के लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस की इंटीग्रेशन एवं टेस्टिंग फैसिलिटी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के लिए भारतीय सेना की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारतीय सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर को पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ढांचा ढहाने के उद्देश्य से लांच किया था। रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि हमने उनके आम नागरिकों को कभी निशाना नहीं बनाया था। मगर पाकिस्तान ने न केवल भारत के नागरिक इलाकों को निशाना बनाया बल्कि मंदिर, गुरुद्वारा और गिरिजाघर पर भी हमले करने का प्रयास किया। भारतीय सेना ने…

Read More

भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिन तक चले एक्शन के बाद फिलहाल सीजफायर लागू हो चुका है। बॉर्डर पर हालात सामान्य हो चुके हैं। इस बीच भारत के आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी ने आर्मी कमांडर्स को फ्री हैंड दिया है कि अगर पाकिस्तान की तरफ से कोई भी सीजफायर उल्लंघन किया जाता है तो पूरी ताकत और उसी की भाषा में पाकिस्तान को जवाब दें। जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने वेस्टर्न बॉर्डर के आर्मी कमांडर्स के साथ सुरक्षा की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आर्मी कमांडर्सको फ्री हैंड दिया है। इससे पहले इंडियन एयरफोर्स ने कहा कि हमने ऑपरेशन सिंदूर…

Read More

पाक का दुष्प्रचार भारत की एकता और आत्मविश्वास को कभी डिगा नहीं सकता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच चले चार दिवसीय सीमावर्ती तनाव के दौरान सिरसा का वायु सेवा अड्डा पूर्णत: सुरक्षित रहा। सांसद ने पाकिस्तान के झूठे प्रचार की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि हमारे जवानों की बहादुरी और निगरानी के कारण ही सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। अगर पाकिस्तान फिर से कोई दुस्साहस करता है, तो देश की जनता और सुरक्षा बल एकजुट होकर…

Read More

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने के आदेश को बरकरार रखा है। यह निर्णय किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए लिया गया है, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रहें। विभाग ने सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है। राज्य सरकार ने इस कदम को एहतियाती बताया है, जिसका उद्देश्य जनता की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। बता दें कि पाकिस्तान ने बीते कल युद्ध विराम की घोषणा के बाद एक…

Read More

आशा खेदड़ ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग की बैठक, ‘मन की बात’ और ऑपरेशन सिंदूर पर दिए महत्वपूर्णनिर्देश भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में हिसार शहर के तीनों प्रमुख मंडलों—सिटी मंडल, सब्जी मंडी मंडल और अर्बन मंडल—की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष आशा खेदड़ ने की। बैठक में तीनों मंडलों के अध्यक्षों समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और संगठन को मजबूती देने पर विचार साझा किए। बैठक की शुरुआत में सभी कार्यकर्ताओं ने अपना परिचय दिया और अपने-अपने व्यवसाय की जानकारी दी। इससे संगठन के अंदर पारस्परिक संवाद और…

Read More

उत्तर रेलवे ने भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर यात्रियों की सुरक्षा और परिचालनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों को रद्द, आंशिक रूप से रद्द और पुनर्निर्धारित करने का निर्णय लिया है। शनिवार को जारी आदेश के अनुसार 10 से 15 मई के बीच रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा से पूर्वट्रेन की स्थिति की पुष्टि अवश्य करें। सभी स्टेशनों पर सूचना नोटिस बोर्ड, उद्घोषणा प्रणाली, वेबसाइट एवं अन्य माध्यमों से जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। पूरी तरह रद्द की गई ट्रेन 1. 15015 –…

Read More

पाकिस्तान के खिलाफ भारत द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए सैनिकों के आश्रितों को दी जाने वाली राशि को हरियाणा सरकार ने दोगुना कर दिया है। अब सेना और अर्धसैनिक बलों के जवान और अधिकारी शहीद होने पर उनके आश्रितों को एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे। अभी तक सरकार 50 लाख रुपए की राशि दे रही थी। सबसे खास बात यह है कि यह राशि हरियाणा मूल के सभी सैनिकों के परिवारों को दी जाएगी, चाहे वे देश में कहीं भी रह रहे हों। वर्ष 2026 से मिलेगा शहीदों के आश्रितों को ये लाभ सरकार ने…

Read More

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सीमा और आस पास के क्षेत्रों में तनाव के बीच बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है। आज लखनऊ में लखनऊ सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला होना था लेकिन उसे भी रोक दिया गया है। गुरुवार को धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच का मुकाबला भी बीच में रोक दिया गया था। यह फैसला शुक्रवार को हुई आपात बैठक में लिया गया। गुरुवार को धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चल रहा मैच पाकिस्तान की ओर से…

Read More