Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    HiDM AI मॉडल्स और पारंपरिक SEO तरीकों पर सेमिनार आयोजित करेगा

    March 12, 2026

    JITO Hisar Chapter ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली कार रैली, महिलाओं ने संभाला स्टेयरिंग

    March 8, 2026

    भजन “Shyam dhani Darbar” हुआ रिलीज

    February 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » हरियाणा में एडवेंचर और इको टूरिज्म को मिली नई उड़ान
    खेल July 23, 2025

    हरियाणा में एडवेंचर और इको टूरिज्म को मिली नई उड़ान

    एक राजनीतिक नेता मुस्कुराते हुए मंच पर हाथ जोड़कर अभिवादन करते हुए, पीछे लाल रंग की पृष्ठभूमि।
    हरियाणा में एडवेंचर और इको टूरिज्म को मिली नई उड़ान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मोरनी में नवीनीकृत नेचर कैंप थापली और इको-कुटीर का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया उद्घाटन, नेचर ट्रेल पर ट्रैकिंग दल को दिखाई हरी झंड

    हरियाणा सरकार राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने और प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। इसी कड़ी में बुधवार को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला जिले के मोरनी क्षेत्र में नवीनीकृत नेचर कैंप थापली और इको-कुटीर का लोकार्पण किया। उन्होंने आयुर्वेदिक पंचकर्मा केंद्र का भी निरीक्षण कर वहां दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव मंत्री श्री राव नरबीर सिंह और कालका की विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने कालका से कलेसर तक तैयार किए गए नेचर ट्रेल पर ट्रैकिंग के लिए दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि साहसिक पर्यटन आज की युवा पीढ़ी की रुचि का क्षेत्र है। इससे राज्य में पर्यटन को नई ऊंचाई मिलेगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि हरियाणा को एडवेंचर और नेचर टूरिज्म हब के रूप में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री सैनी ने मोरनी क्षेत्र की त्रिफला वाटिका में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि पर्यटन को केवल मनोरंजन के नजरिए से नहीं देखा जा रहा, बल्कि इसे प्रकृति, संस्कृति और स्वास्थ्य के साथ जोड़ा जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि पर्यटन विकास का लाभ स्थानीय लोगों तक पहुंचे और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भी सुनिश्चित हो। मुख्यमंत्री ने नेचर कैंप में स्थापित क्लाइमेट चेंज लर्निंग लैब का अवलोकन भी किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की लैब के माध्यम से बच्चे खेल-खेल में पर्यावरण को प्रभावित करने वाले कारणों और उनके समाधानों को सीखेंगे। इससे उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होगा और वे पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनेंगे।
    हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी पंचकूला जिले के मोरनी क्षेत्र में नवीनीकृत नेचर कैंप, थापली का लोकार्पण करते हुए। साथ में हैं पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा व अन्य गणमान्य। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी पंचकूला जिले के मोरनी में वन विश्राम गृह लाल मुनिया का उद्घाटन करते हुए। साथ में हैं पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा व अन्य गणमान्य।

    इको-टूरिज्म मॉडल से स्थानीय संस्कृति को प्रोत्साहन

    मुख्यमंत्री ने कहा कि मोरनी क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता, जैव विविधता और शांत वातावरण इसे प्राकृतिक पर्यटन के लिए आदर्श बनाते हैं। सरकार की रणनीति इस क्षेत्र को एक समग्र इको-टूरिज्म मॉडल के रूप में विकसित करने की है। इससे न केवल स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा, बल्कि क्षेत्र की परंपराओं और संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में पर्यटन से जुड़ी सुविधाओं के विकास से अधिक से अधिक पर्यटक आएंगे और इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार, हस्तशिल्प, गाइडिंग और अन्य सेवाओं में स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
    स्वास्थ्य पर्यटन, योग और आयुर्वेद को मिलेगा बल

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में स्वास्थ्य पर्यटन, योग, आयुर्वेद और साहसिक पर्यटन को मिलाकर एक मजबूत और सतत पर्यटन मॉडल तैयार किया जाए। इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी नया संबल मिलेगा।

    आयुर्वेदिक पर्यटन इको-कुटीर इको-टूरिज्म नायब सिंह सैनी नेचर कैंप थापली पंचकूला टूरिज्म पर्यावरण संरक्षण"> मोरनी टूरिज्म साहसिक पर्यटन हरियाणा पर्यटन विकास हरियाणा मुख्यमंत्री
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleआयोग की वेबसाइट में गड़बड़ी की सजा सीईटी अभ्यर्थियों को क्यों: कुमारी सैलजा
    Next Article मोक्ष वृद्धाश्रम में शिवरात्रि पर जनकल्याण के निमित किया हवन
    Jatin Theri

    Related Posts

    HiDM AI मॉडल्स और पारंपरिक SEO तरीकों पर सेमिनार आयोजित करेगा

    March 12, 2026

    JITO Hisar Chapter ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली कार रैली, महिलाओं ने संभाला स्टेयरिंग

    March 8, 2026

    शानदार जीत के साथ RCB ने फाइनल में बनाई जगह

    January 30, 2026

    भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज़ अपने नाम कर ली

    January 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    हिसार न्यूज
    March 12, 2026

    HiDM AI मॉडल्स और पारंपरिक SEO तरीकों पर सेमिनार आयोजित करेगा

    हिसार: HiDM – हिसार इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग एक जानकारीपूर्ण सेमिनार आयोजित करने जा रहा…

    JITO Hisar Chapter ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली कार रैली, महिलाओं ने संभाला स्टेयरिंग

    March 8, 2026

    भजन “Shyam dhani Darbar” हुआ रिलीज

    February 25, 2026

    EDB का “वृंदावन में होरी होली” 27 फरवरी, 2026 को रिलीज़ होगा

    February 24, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    दुनिया भर में 50 स्वादिष्ट व्यंजन

    March 21, 2022

    एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन

    May 28, 2022

    गोवा में समुद्र तट की मस्ती का आनंद लें

    September 15, 2022

    प्रेगनेंसी के दौरान खाने से बचने के लिए 10 फल

    March 25, 2022
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.