Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शानदार जीत के साथ RCB ने फाइनल में बनाई जगह

    January 30, 2026

    भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज़ अपने नाम कर ली

    January 26, 2026

    WPL 2026 के मैच 14 में गुजरात जायंट्स की शानदार जीत

    January 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर कुरुक्षेत्र में होगा भव्य राज्य स्तरीय आयोजन
    हिसार न्यूज August 6, 2025

    श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर कुरुक्षेत्र में होगा भव्य राज्य स्तरीय आयोजन

    Black and white portrait of former Governor Satya Pal Malik with a tribute candle beside him, highlighting the news of his passing after being hospitalized for three months.
    पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक का निधन, 3 महीने से आरएमएल अस्पताल में थे भर्ती
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हरियाणा सरकार 25 नवंबर को ‘हिंद की चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर जिला कुरुक्षेत्र में भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन करेगी, जिसमें लाखों श्रद्धालु भाग लेंगे। यह आयोजन न केवल गुरुओं को नमन करने का अवसर होगा, बल्कि उनके बलिदान, धर्म रक्षा और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम भी बनेगा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को गरिमामय बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने राज्य स्तरीय कमेटी का गठन किया है, जिसमें सिख समुदाय, संत समाज और विभिन्न धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। बुधवार को पंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई कमेटी की बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान सिख समाज के प्रबुद्धजनों ने भी अपने सुझाव दिए। मुख्यमंत्री
    सैनी ने कहा कि धर्म और मानवता की रक्षा हेतु श्री गुरु तेग बहादुर जी का बलिदान विश्व इतिहास में अद्वितीय है। ऐसा उदाहरण कहीं और नहीं मिलता। यह हमारा कर्तव्य है कि भावी पीढ़ी को इस त्याग और वीरता से अवगत कराएं, ताकि वे इतिहास को जानकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकें। उन्होंने कहा कि सिख गुरुओं ने सदैव देश, समाज और धर्म की रक्षा हेतु प्राणों की आहुति दी है। उनके स्वर्णिम इतिहास और परंपरा को आगे बढ़ाना हम सबका दायित्व है। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम में गुरु मर्यादा का पूर्ण पालन होगा, जिसके लिए सिख विद्वानों, धर्मगुरुओं और प्रशासनिक अधिकारियों की विशेष समितियां बनाई गई हैं। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन पर आधारित विशेष डॉक्यूमेंट्री का विमोचन किया और एक फेसबुक पेज लॉन्च किया, जिसके माध्यम से हरियाणा सहित देश-विदेश के नागरिक कार्यक्रम से जुड़ी अपने सुझाव और विचार साझा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन राज्य सरकार की ओर से सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने का पवित्र प्रयास है।

    सिख समाज ने जताया आभार

    हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार जगदीश सिंह झिंडा ने इस निर्णयका स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री सैनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल सिख समाज के लिए गर्व की बात है, बल्कि भावी पीढ़ी को अपने धार्मिक और सांस्कृतिक इतिहास से जोड़ने का माध्यम भी बनेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सहित समस्त सिख समाज 25 नवंबर के इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में सरकार को पूरा सहयोग देगा। बैठक में हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा, विधायक भगवान दास कबीरपंथी, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर सहित बड़ी संख्या में सिख जत्थेबंदियों और संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    चार दिशाओं सेनिकाली जाएंगी शोभा यात्राएं\

    • पहली यात्रा डबवाली से शुरू होकर रतिया, फतेहाबाद, सिरसा, धमतान साहिब, कैथल से होते हुए कुरुक्षेत्र पहुंचेगी।
    • दूसरी यात्रा लोहगढ़ से प्रारंभ होकर सढौरा, बिलासपुर, जगाधरी, यमुनानगर, रादौर, लाडवा से होते हुए कुरुक्षेत्र पहुंचेगी
    • तीसरी यात्रा फरीदाबाद से गुरुग्राम, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल होते हुए कुरुक्षेत्र पहुंचेगी
    • चौथी यात्रा कालका से शुरू होकर पिंजौर, पंचकूला, अंबाला, शाहाबाद होते हुए कुरुक्षेत्र में संपन्न होगी।

    उन्होंने कहा कि शोभा यात्राओं के साथ-साथ पूरे प्रदेश में एक माह तक श्री गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित विविध कार्यक्रम होंगे, जिनमेंहरियाणा सरका स्कूली एवं कॉलेज विद्यार्थियों के लिए सेमिनार, क्विज, चित्रकला व निबंध लेखन प्रतियोगिताएं, संगोष्ठियां और रक्तदान शिविर शामिल होंगे।

    हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी “हिंद की चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस कार्यक्रम के आयोजन हेतु पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कमेटी की समीक्षा बैठक में उपस्थित जन को सम्बोधित करते हुए।

    कुरुक्षेत्र आयोजन नायब सिंह सैनी शोभा यात्रा श्री गुरु तेग बहादुर सिख इतिहास सिख समाज हरियाणा कार्यक्रम
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleपूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक का निधन, 3 महीने से आरएमएल अस्पताल में थे भर्ती
    Next Article श्रम विभाग में नवाचार और पारदर्शिता लाएंगे : विज
    Jatin Theri

    Related Posts

    हिसार में भक्ति और म्यूज़िक का अनोखा संगम, ‘भजन क्लबिंग’ ने बनाया नया साल यादगार

    January 1, 2026

    हिसार में नए साल पर होगा भव्य ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम, DJ Punk और मशहूर कलाकार मासूम शर्मा करेंगे प्रस्तुति

    December 24, 2025

    गाँव हरिता में 30 नवम्बर को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम करेगी जाँच

    November 29, 2025

    नगर निगम ने स्मॉल वंडर स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया |

    August 29, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    खेल
    January 30, 2026

    शानदार जीत के साथ RCB ने फाइनल में बनाई जगह

    टाटा वीमेंस प्रीमियर लीग (TATA WPL) के मैच नंबर 18 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)…

    भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज़ अपने नाम कर ली

    January 26, 2026

    WPL 2026 के मैच 14 में गुजरात जायंट्स की शानदार जीत

    January 23, 2026

    भारत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ में न्यूज़ीलैंड को 48 रनों से हराया।

    January 22, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    नलवा हलके में किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए सदैव प्रयासरत्त रहूंगा, नहरों में दो हफ्ते पानी लाया जाएगा : रणधीर पनिहार

    September 25, 2024

    एप्पल का भारत में पहला रिटेल स्टोर मुंबई में लॉन्च: टिम कुक ने खोले दरवाजे

    April 18, 2023

    BITSAT 2022: रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट www.bitsadmission.com पर शुरू

    March 16, 2022

    त्रिपुरा के प्रसिद्ध कैफे

    May 5, 2022
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.