Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    HiDM AI मॉडल्स और पारंपरिक SEO तरीकों पर सेमिनार आयोजित करेगा

    March 12, 2026

    JITO Hisar Chapter ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली कार रैली, महिलाओं ने संभाला स्टेयरिंग

    March 8, 2026

    भजन “Shyam dhani Darbar” हुआ रिलीज

    February 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » हरियाणा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने के लिए लगातार कर रही है कार्य : कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा
    राजनीति July 4, 2025

    हरियाणा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने के लिए लगातार कर रही है कार्य : कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा

    Cabinet Minister Ranbir Singh Gangwa inaugurating a rural road construction project in Haryana, surrounded by officials and local residents.
    हरियाणा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने के लिए लगातार कर रही है कार्य : कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने शिकरपुर-न्याणां रोड से लेकर श्मशान घाट/सरकारी स्कूल होते हुए बालासमंद ब्रांच पुल तक संपर्क सड़क के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। यह सड़क हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा बनाई जा रही है। यह सड़क क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्रदान करेगी। कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि यह सड़क न केवल आवागमन को सुगम बनाएगी, बल्कि यह क्षेत्र के सामाजिक व आर्थिक विकास की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगी। इससे किसान अपनी फसल मंडी में पहुंचा सकेंगे और विद्यार्थियों को स्कूल तक पहुंचने में भी सहूलियत होगी। उन्होंने बताया कि इस सड़क का निर्माण तलाई, चौड़ाई और मिट्टी भराव के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण सामग्री का प्रयोग तय समय सीमा में पूरा किया जाएगा।

    कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने संत महापुरुषों एवं विचार पुरुषों की जयंती मनाने की परंपरा की शुरुआत की है, जिससे समाज का हर वर्ग स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इसके तहत मौजूदा सरकार ने संत कबीरदास जयंती, महर्षि कश्यप जयंती, भगवान परशुराम जयंती समारोह, ध्रुव भगत जयंती तथा इसके साथ-साथ महर्षि वाल्मीकि व संत रविदास जयंती मनाते हुए संतों व महापुरुषों को सम्मान देने का काम किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार जननायकों के कृत्य एवं योगदान का सम्मान दे रही है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सरकार द्वारा 13 जुलाई को भिवानी में महात्मा इस्लाम शाह की जयंती पर राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश भर से सभी वर्गों के लोग भाग लेंगे। इसका उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं पहुंचाने के साथ ही उन्हें मुख्यधारा में लाना है।

    हरियाणा सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर की सामाजिक उत्थान की भावना को साकार करते हुए सरकारी नौकरियों में मेरिट के आधार पर युवाओं की भर्ती की, अब आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को भी नौकरियों में आरक्षण दिया जा रहा है। इसी प्रकार पंचायत चुनावों में पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने संबंधी विधेयक पारित कर पंचायती राज संस्थाओं में प्रतिनिधित्व दिया गया है। इस मौके पर चेयरमैन रणधीर सिंह गंगवा, बीडीपीओ रघुबीर सिंह, जेई अश्विनी, बेनसिंह, विजय राठौर, शेखर, प्रवीण, कृष्ण, रमेश, राजेन्द्र, रामफल सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

    कैबिनेट मंत्री ग्रामीण विकास बुनियादी ढांचा रणबीर सिंह गंगवा विकास कार्य सड़क निर्माण हरियाणा खबरें हरियाणा सरकार हिसार समाचार
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleनगर निगमों में भी हों हाउस सेशन, शहरी निकाय बनें विकास के इंजन: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल
    Next Article पद्म पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2025
    Vishesh Bansal

    Related Posts

    HiDM AI मॉडल्स और पारंपरिक SEO तरीकों पर सेमिनार आयोजित करेगा

    March 12, 2026

    JITO Hisar Chapter ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली कार रैली, महिलाओं ने संभाला स्टेयरिंग

    March 8, 2026

    हिसार में भक्ति और म्यूज़िक का अनोखा संगम, ‘भजन क्लबिंग’ ने बनाया नया साल यादगार

    January 1, 2026

    हिसार में नए साल पर होगा भव्य ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम, DJ Punk और मशहूर कलाकार मासूम शर्मा करेंगे प्रस्तुति

    December 24, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    हिसार न्यूज
    March 12, 2026

    HiDM AI मॉडल्स और पारंपरिक SEO तरीकों पर सेमिनार आयोजित करेगा

    हिसार: HiDM – हिसार इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग एक जानकारीपूर्ण सेमिनार आयोजित करने जा रहा…

    JITO Hisar Chapter ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली कार रैली, महिलाओं ने संभाला स्टेयरिंग

    March 8, 2026

    भजन “Shyam dhani Darbar” हुआ रिलीज

    February 25, 2026

    EDB का “वृंदावन में होरी होली” 27 फरवरी, 2026 को रिलीज़ होगा

    February 24, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    सैमसंग ने 7040mAh बैटरी वाले A11+ टैबलेट के साथ बाजार में एंट्री की

    November 28, 2025

    अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के घूमने के स्थान

    November 17, 2022

    उदित कुंज फाउंडेशन की नशा विरोधी यात्रा आगाज गांव सुलखनी पहुंची

    June 15, 2022

    Blinkit- Zomato के स्वामित्व वाले व्यवसाय ने चुनिंदा क्षेत्रों में प्रिंटआउट डिलीवरी सेवा शुरू की

    August 19, 2022
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.