Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सरस्वती गोल्ड सूक की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में होगा ‘धरोहर 2026’ का भव्य आयोजन

    September 17, 2026

    HiDM में “AI-आधारित यूजर एक्सपीरियंस और वेबसाइट प्रदर्शन में सुधार” सेमिनार का सफल आयोजन

    August 21, 2026

    एआई आधारित यूज़र एक्सपीरियंस और वेबसाइट परफॉर्मेंस को लेकर होगा विशेष सेमिनार

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » गंगवा गांव में कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा का नागरिक अभिनंदन, विकास कार्यों को लेकर की कई घोषणाएं
    हिसार न्यूज May 18, 2025

    गंगवा गांव में कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा का नागरिक अभिनंदन, विकास कार्यों को लेकर की कई घोषणाएं

    गंगवा गांव में नागरिक सम्मान समारोह के मंच पर बैठे हरियाणा सरकार के मंत्री रणबीर सिंह गंगवा और अन्य नेता, पीले बैनर की पृष्ठभूमि में।
    गंगवा गांव में नागरिक सम्मान समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा व अन्य गणमान्य अतिथि।
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गांव गंगवा में रविवार को एक भव्य समारोह में हरियाणा सरकार के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा का ग्रामीणों द्वारा सार्वजनिक नागरिक अभिनंदन किया गया। फूल मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ ग्रामीणों ने मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने ग्रामीणों के प्रति गहरा आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि जो कुछ भी वे आज हैं, उसमें गांववासियों का विशेष योगदान रहा है। चुनावी मैदान में हर बार गंगवा गांव की 36 बिरादरियों ने एकजुट होकर उन्हें समर्थन दिया है, जिससे उन्हें जनसेवा का अवसर मिला। समारोह के दौरान कुम्हार धर्मशाला में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मंत्री गंगवा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और मेधावी छात्रछात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है और शिक्षा के महत्व को बल मिलता है। मंच से मंत्री ने यह भी घोषणा की कि गंगवा गांव में कुम्हार धर्मशाला के निर्माण हेतु वे अपने ऐच्छिक कोटे से 21 लाख रुपये प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार गांवों और शहरों के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है और गंगवा गांव इसका उत्कृष्ट उदाहरण है। मंत्री ने कहा कि गंगवा गांव को शहर जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कार्य प्रगति पर है। बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री ने ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्तुत मांगों को भी गंभीरता से लेने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सभी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर
    संबंधित विभागों के माध्यम से शीघ्र आरंभ कराया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार की नीयत साफ है और उसका उद्देश्य गांवों को आत्मनिर्भर एवं सुविधा-संपन्न बनाना है। मंत्री गंगवा ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में गांवों के विकास को नया आयाम मिला है। सड़कों का जाल, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, खेल सुविधाओं का विस्तार, सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं और मिलकर अपने गांव को मॉडल गांव बनाएं। इस अवसर पर नलवा के विधायक रणधीर पनिहार, जिला परिषद चेयरमैन सोनू सिहाग डाटा, ब्लॉक समिति चेयरमैन पूनम रानी, अजय गावड़, हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व चेयरमैन सतबीर सिंह वर्मा, सरपंच भगवानदास सहित सैकड़ों ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, पंचायत सदस्य, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने मंत्री गंगवा का आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में गंगवा गांव विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

    कुम्हार धर्मशाला गंगवा गांव ग्रामीण विकास छात्र सम्मान नागरिक सम्मान भाजपा सरकार मॉडल गांव रणबीर सिंह गंगवा विकास योजनाएं हरियाणा मंत्री
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleहिसार एयरपोर्ट से पहली बार 7 बुजुर्गों को मुफ्त हवाई यात्रा से अयोध्या भेजा गया
    Next Article ओ डी एम महाविद्यालय में करियर काउंसलिंग शुर
    Jatin Theri

    Related Posts

    सरस्वती गोल्ड सूक की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में होगा ‘धरोहर 2026’ का भव्य आयोजन

    September 17, 2026

    सौंदर्य समस्याओं एवं चर्म रोगों का निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

    August 3, 2026

    आदमपुर में ‘द व्हाइट डाउनटाउन’ रेस्टोरेंट एवं होटल का भव्य शुभारंभ, क्षेत्र को मिली नई पहचान

    July 5, 2026

    एचआईडीएम में “एआई एवं मार्केटिंग में कंज्यूमर साइकोलॉजी” विषय पर सफल सेमिनार का आयोजन

    June 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    हिसार न्यूज
    September 17, 2026

    सरस्वती गोल्ड सूक की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में होगा ‘धरोहर 2026’ का भव्य आयोजन

    सरस्वती गोल्ड सूक – द ज्वेलरी मॉल की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 18 से 23…

    HiDM में “AI-आधारित यूजर एक्सपीरियंस और वेबसाइट प्रदर्शन में सुधार” सेमिनार का सफल आयोजन

    August 21, 2026

    एआई आधारित यूज़र एक्सपीरियंस और वेबसाइट परफॉर्मेंस को लेकर होगा विशेष सेमिनार

    August 18, 2026

    HiDM में डिजिटल मार्केटिंग एजेंसियों के लिए बिज़नेस प्रोसेस मैनेजमेंट सिस्टम पर सेमिनार आयोजित किया जाएगा

    August 15, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    नलवा हलके की जनता के आर्शीवाद को कभी झुकने नहीं दूंगा : वीरेंद्र चौधरी

    September 26, 2024

    राम सेतु टीज़र: अक्षय कुमार ने किया अपने अगले एक्शन एडवेंचर ड्रामा का पहला लुक जारी

    September 26, 2022

    सिंगल यूज़ प्लास्टिक के सामान की जगह स्टील के बर्तनों का करें प्रयोग : मेयर प्रवीन पोपली

    June 23, 2025

    दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दुनिया का सबसे बड़ा एड्रेनल ट्यूमर रोबोटिक सर्जरी से हटाया गया

    April 28, 2025
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.