Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    HiDM AI मॉडल्स और पारंपरिक SEO तरीकों पर सेमिनार आयोजित करेगा

    March 12, 2026

    JITO Hisar Chapter ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली कार रैली, महिलाओं ने संभाला स्टेयरिंग

    March 8, 2026

    भजन “Shyam dhani Darbar” हुआ रिलीज

    February 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » सेवक सभा हस्पताल के संस्थापक डॉ राम प्रकाश बंसल की याद में निशुल्क मैडिकल चैकअप कैम्प का आयोजन
    May 5, 2025

    सेवक सभा हस्पताल के संस्थापक डॉ राम प्रकाश बंसल की याद में निशुल्क मैडिकल चैकअप कैम्प का आयोजन

    सेवक सभा हॉस्पिटल में डॉ. राम प्रकाश बंसल की स्मृति में आयोजित निःशुल्क मेडिकल जांच शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्सक और उपस्थित लोग।
    डॉ. राम प्रकाश बंसल की पुण्य स्मृति में सेवक सभा हॉस्पिटल द्वारा आयोजित निःशुल्क मेडिकल जांच शिविर – सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि।
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     

    सेवक सभा चैरिटेबल ट्रस्ट अस्पताल, हिसार में अस्पताल के संस्थापक डॉ राम प्रकाश बंसल की 46 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनको श्रद्धांजलि स्वरूप 5 मई, 2025 सोमवार को निशुल्क मेडिकल चैकअप कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प की विधिवत शुरुआत मुख्य अतिथि प्रवीण पोपली, महापौर नगर निगम, हिसार एवं पवन जिंदल जी विभाग संघचालक, हिसार विभाग, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके की। इस अवसर पर ट्रस्ट से सचिव धर्मेंद्र गोयल, कोषाध्यक्ष गौरीशंकर जैन, नवीन अग्रवाल, अरविंद
    बंसल, मुकेश बंसल,एवं डॉ राम प्रकाश बंसल के अनुज महेंद्र बंसल, आरएसएस से राहुल अग्रवाल, सुरेंद्र लाहौरिया, निवर्तमान प्रधान रामलीला कमेटी कटला व अस्पताल के सभी चिकित्सक व स्टॉफ ने संस्थापक स्वर्गीय डॉ राम प्रकाश बंसल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलिअर्पित की।

    इस अवसर पर महापौर प्रवीण पोपली ने कहा डॉ. रामप्रकाश बंसल का जीवन राष्ट्र सेवा में सदैव समर्पित रहा। डॉ. रामप्रकाश बंसल जीवनभर एक निष्काम कर्मयोगी की तरह कार्य करते हुए सेवक सभा अस्पताल के माध्यम से मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध
    करवाने में लगे रहे। इसके साथ साथ उन्होंने संस्था द्वारा अपने अवतरण से ही चिकित्सा क्षेत्र में किये जा रहे सेवा कार्यो की सराहना की ओर कहा पिछले 68 वर्षों से सेवक सभा अस्पताल चिकित्सा सुविधा क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। डॉ राम प्रकाश जी बंसल एक
    दूरदर्शी व्यक्तित्व के धनी थे उन्होंने आज से 68 वर्ष पूर्व जब इस प्रकार के सेवा प्रकल्पों की योजना करना अकल्पनीय था सेवक सभा
    अस्पताल की नींव रखी जिसने जल्द ही मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल  का रूप ले लिया और इस संस्था ने चिकित्सा सुविधा क्षेत्र में अपने जन्म
    से ही कीर्तिमान स्थापित किया।

    1980 -90 के दशक तक भी सेवक सभा अस्पताल चिकित्सा के क्षेत्र में हिसार ओर आसपास के क्षेत्र में एकमात्र विकल्प रहा। संस्था के सेवा कार्यो के साथ साथ सभी डॉक्टर्स व स्टाफ को भी उनकी मेहनत और लग्न के लिये साधुवाद दिया। इसके साथ साथ मेयर साहब ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए मेरा  हिसार मेरा स्वाभिमान ध्येय वाक्य के माध्यम से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए सहयोग की अपील भी की। सेवक सभा चैरिटेबल ट्रस्ट अस्पताल के सचिव धर्मेंद्र गोयल  ने बताया कि वर्ष 1957 में अपने समय के विख्यात चिकित्सक डा. रामप्रकाश बंसल ने मनोहर लाल गर्ग को साथ लेकर सेवक सभा अस्पताल की शुरुआत जनसाधरण को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से एक डिस्पेंसरी के रूप में की। डॉ रामप्रकाश बंसल ने नर सेवा नारायण सेवा के मूल सिद्धांत पर चलते हुए अपना पूरा जीवन संस्था की प्रगति और इस अस्पताल के जरिये आम जनमानस को सस्ता और बेहतर इलाज दिलाने में लगा दिया। आज इस अस्पताल का फायदा हिसार और आसपास के लोगों को बखूबी मिल रहा है।

    इस अवसर पर गौरी शंकर जैन ने कहा डॉ राम प्रकाश का पूरा जीवन राष्ट्र धर्म समाज को समर्पित रहा। उन्होंने संस्था के सेवा कार्यो की मुक्त कंठ से सराहना की ओर कहा सेवक सभा हस्पताल चिकित्सा क्षेत्र में अपनी स्थापना से ही एक वरदान के रूप में मानव सेवा करते आ रहा है। हिसार का शायद ही कोई ऐसा घर हो जिसने सेवक सभा हस्पताल की सुविधाओं का लाभ न उठाया हो। आज के इस अवसर पर 744 से अधिक मरीजों नि:शुल्क चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई।

    अस्पताल में ओपीडी के लिए पहुंचे सभी मरीजों को परामर्श, एक्स-रे, ईसीजी, फिजियोथैरेपी, ड्रेसिंग, व रक्त जांच की सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध करवाई गई। इस अवसर पर कमल सर्राफ, सतीश वत्स, आदिश जैन, राजेश बंसल, उमेश बंसल, मधुर बंसल,आदित्य बंसल, शक्ति अग्रवाल, मणिक मित्तल, सुधीर सिंगल, दीपक महिपाल, कैलाश सिंगल, दीपक बंसल, सुरेंद्र बंसल,रोहित खेड़ा वाले, संजय बंसल व नगर से बहुत से गण्यमान्य उपस्थित थे।

    डॉ राम प्रकाश बंसल निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा मुफ्त चेकअप कैंप मेडिकल कैंप मेडिकल जांच शिविर श्रद्धांजलि कार्यक्रम समाज सेवा सेवक सभा हॉस्पिटल स्वास्थ्य शिविर हेल्थ अवेयरनेस
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleबीड़ बबरान धाम में भर गई हैं सब झोली जितनी फैलाई लोगों ने भजन सुनकर झूमने लगे श्रद्धालु
    Next Article हिसार में 7 मई को बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों की होगी सुनवाई, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने की घोषणा
    Varsha Sharma

    Related Posts

    गाँव हरिता में 30 नवम्बर को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम करेगी जाँच

    November 29, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के 16 उत्कृष्ट सदस्यों को राष्ट्रपति पुरस्कार से किया सम्मानित

    July 24, 2025

    रक्तसेतु” ऐप का शुभारंभ, 22 जुलाई को होगा रक्तदान शिविर हिसार में ‘एक कदम ज़िंदगी की ओर’ संस्था की नई पहल

    July 19, 2025

    “मंदबुद्धि महिलाओं को आश्रय और सम्मान देने वाले भाग्यश्री महिला आश्रम पहुंचे मेयर प्रवीन पोपली”

    July 19, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    हिसार न्यूज
    March 12, 2026

    HiDM AI मॉडल्स और पारंपरिक SEO तरीकों पर सेमिनार आयोजित करेगा

    हिसार: HiDM – हिसार इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग एक जानकारीपूर्ण सेमिनार आयोजित करने जा रहा…

    JITO Hisar Chapter ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली कार रैली, महिलाओं ने संभाला स्टेयरिंग

    March 8, 2026

    भजन “Shyam dhani Darbar” हुआ रिलीज

    February 25, 2026

    EDB का “वृंदावन में होरी होली” 27 फरवरी, 2026 को रिलीज़ होगा

    February 24, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    डिजिटल मार्केटिंग सेमिनार फेस्ट 2023: Google Ads फ़िल्टर करके रिजल्ट बताता है- अनीश जांगड़ा

    February 10, 2023

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई।

    October 24, 2025

    यमुना नदी का उद्गम स्थल : यमुनोत्री

    September 29, 2022

    हिसार की जनता ही हमारी पार्टी, टॉर्च निशान को दें समर्थ: सावित्री जिन्दल

    September 25, 2024
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.