Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CBSE LOC करेक्शन विंडो 2026-27: स्कूल 7 नवंबर तक कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों की डिटेल्स में कर सकेंगे सुधार

    November 3, 2026

    शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर रिलीज किया ‘तू मिल जाए’ गाना, फैंस के बीच मचा उत्साह

    November 2, 2026

    फिल्म निर्माता संजय गुप्ता का 57 वर्ष की उम्र में निधन, बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के DA/DR में 3% की बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू

      October 29, 2026

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      ISRO लॉन्च करेगा GSLV-F18 रॉकेट, NVS-03 सैटेलाइट से मजबूत होगा भारत का NavIC सिस्टम

      October 30, 2026

      Apple iPhone Duo के प्री-ऑर्डर शुरू, फोल्डेबल फोन में मिलेंगी दो डिस्प्ले

      October 17, 2026

      Gemini 4 Argon दुनिया भर में लॉन्च, कोडिंग क्षमताओं में हुआ सुधार

      October 14, 2026

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पीएम मोदी ने एयर चीफ मार्शल एपी सिंह से मुलाकात
    May 4, 2025

    भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पीएम मोदी ने एयर चीफ मार्शल एपी सिंह से मुलाकात

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एयर चीफ मार्शल एपी सिंह की भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा करते हुए तस्वीर।
    "भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पीएम मोदी की एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह से अहम मुलाकात"
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सरकार किसी भी समय कोई बड़ा फैसला ले सकती है। पीएम मोदी बीते कुछ दिनों से सेना के वरिष्ठ अधिकारियों से इसे लेकर अलगअलग बैठक भी कर रहे हैं। इसी क्रम में एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने रविवार को पीएम मोदी से मुलाकात की। वायुसेना प्रमुख के साथ यह मुलाकात प्रधानमंत्री और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी के बीच एक अलग बैठक के 24 घंटे से भी कम समय में हुई है। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में पहलगाम आतंकी हमले के बाद मौजूद हालात पर बात की गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस सप्ताह की शुरुआत में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में रक्षा नेतृत्व को स्पष्ट निर्देश दिए कि भारतीय सशस्त्र बलों को हमले के प्रति देश की प्रतिक्रिया की प्रकृति, लक्ष्य और समय तय करने के पूरी आजादी है। पिछली बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और सेना, नौसेना और वायु सेना के प्रमुख मौजूद थे।

    पाकिस्तान ने भारतीय पोतों के लिए बंदरगाह बंद किए

    पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ नए दंडात्मक कदम उठाए जाने के कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने भी भारतीय ध्वज वाले पोतों के लिए अपने बंदरगाहों को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है। इससे पहले, भारत ने इस्लामाबाद के खिलाफ नए दंडात्मक कदम उठाते हुए शनिवार को पाकिस्तान के साथ सभी डाक सेवाएं स्थगित कर दीं और भारतीय बंदरगाहों पर पाकिस्तानी ध्वज वाले पोतों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया। भारत ने पाकिस्तान से आने वाले या वहां से गुजरने वाले माल के आयात और अपने बंदरगाहों पर पाकिस्तानी पोतों के प्रवेश पर भी शनिवार को प्रतिबंध लगा दिया था।

    भारत ने बगलिहार बांध से जल प्रवाह रोका  सूत्र 

    भारत ने चिनाब नदी पर बगलिहार बांध के माध्यम से पानी के प्रवाह को रोक दिया है और झेलम नदी पर बने किशनगंगा बांध को लेकर भी इसी तरह के कदम उठाने की
    योजना बना रहा है। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया कि जम्मू के रामबन में बगलिहार जलविद्युत बांध और उत्तरी कश्मीर में किशनगंगा जलविद्युत बांध भारत को पानी छोड़ने के समय को विनियमित करने की क्षमता देते हैं। भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद दशकों पुरानी संधि को निलंबित करने का निर्णय लिया। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी जिनमें
    अधिकतर पर्यटक थे। विश्व बैंक की मध्यस्थता से की गई सिंधु जल संधि ने 1960 से भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु नदी और उसकी सहायक नदियों के उपयोग को नियंत्रित किया है।

    आतंकवाद के खिलाफ भारत डाक सेवा स्थगित पहलगाम आतंकी हमला पाकिस्तान पर प्रतिबंध पीएम मोदी बैठक बगलिहार बांध भारत पाकिस्तान तनाव वायुसेना प्रमुख सिंधु जल संधि सैन्य कार्रवाई
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleखनिजों की डील होते ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने दी यूक्रेन को 2,000 करोड़ की सौगात
    Next Article चंडीगढ़ पीजीआई में फॉर्मेसी के चक्कर नहीं, बेड तक पहुंचेगी दवाइयां और इम्प्लांट्स, नई सुविधा से होगी शुरुआत”
    Jatin Theri

    Related Posts

    ऑपरेशन अभी भी जारी है’, भारत-पाक सीजफायर के बीच वायुसेना का बड़ा बयान

    May 12, 2025

    भारत-पाक सीजफायर के बाद देश के 32 हवाई अड्डों पर फिर शुरू हुआ विमान संचालन

    May 12, 2025

    हरियाणा के मंत्री विज बोले: झूठ-फरेब पाकिस्तान के हथियार हैं, भारतीय सेनाओं ने दिया मुंह तोड़ जवाब

    May 11, 2025

    संघर्ष विराम टूटा- पाकिस्तान ने 3 घंटे में ही सीजफायर तोड़ा

    May 10, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    एजुकेशन
    November 3, 2026

    CBSE LOC करेक्शन विंडो 2026-27: स्कूल 7 नवंबर तक कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों की डिटेल्स में कर सकेंगे सुधार

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए LOC करेक्शन प्रक्रिया…

    शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर रिलीज किया ‘तू मिल जाए’ गाना, फैंस के बीच मचा उत्साह

    November 2, 2026

    फिल्म निर्माता संजय गुप्ता का 57 वर्ष की उम्र में निधन, बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक

    October 31, 2026

    ISRO लॉन्च करेगा GSLV-F18 रॉकेट, NVS-03 सैटेलाइट से मजबूत होगा भारत का NavIC सिस्टम

    October 30, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    न्यूजीलैंड में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें

    August 26, 2022

    न्यू ईयर 2022: नया साल, कुछ नये संकल्प

    January 1, 2022

    शीर्ष 20 वेब सामग्री प्रबंधन प्रणाली

    May 21, 2022

    OMG2 टीज़र जारी; अक्षय कुमार भगवान शिव के अवतार में; 11 अगस्त को होगी रिलीज

    July 11, 2023
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.