Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ होगी होली 2026 में रिलीज़ |

    October 22, 2025

    सनी देओल ने अपने आगामी फिल्म ‘गब्बरु’ का मोशन पोस्टर किया जारी |

    October 22, 2025

    आईसीसी महिला विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को हराया |

    October 18, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025

      प्रतिद्वं द्वी नहीं, साझेदार हैं हम |

      September 1, 2025

      दुष्यंत चौटाला की बदौलत महिलाओं को मिला पंचायती राज संस्थाओं में आरक्षण : शीला भ्याण

      August 26, 2025

      लोकतंत्र, जनसांख्यिकी लाभ और कुशल कार्यबल भारत की सबसे बड़ी ताकत : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

      August 26, 2025

      कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बरवाला में 6 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

      August 24, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      2026 Kawasaki Z900 भारत में लॉन्च हुई |

      October 18, 2025

      निसान मैग्नाइट AMT अब CNG किट के साथ उपलब्ध |

      October 18, 2025

      ट्रायम्फ़ ने Speed Triple 1200 RX लॉन्च किया |

      October 17, 2025

      टोयोटा ने लॉन्च किया अर्बन क्रूज़र हाईराइडर एरो एडिशन |

      October 17, 2025

      SKODA Octavia RS 2025 – 17 अक्टूबर को होगी लॉन्च |

      October 10, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » थपकीमार व बिना तार टेलीफोन करने वालों से सावधान रहें जनता : रणजीत सिंह
    राजनीति May 23, 2024

    थपकीमार व बिना तार टेलीफोन करने वालों से सावधान रहें जनता : रणजीत सिंह

    चौ. रणजीत सिंह
    चौ. रणजीत सिंह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • कांग्रेस की नीति और नीयत दोनों ही खराब, जनता भुगत रही अंजाम
    • डाबड़ा पहुंचने पर यादव कल्याण समिति सहित ग्रामीणों ने भाजपा प्रत्याशी का किया भव्य स्वागत

    Hisar Lokhsabha Election 2024 : हिसार लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह ने क्षेत्र की जनता से आह्वान किया है कि वह थपकीमार उम्मीदवार से सावधान रहें। थपकीमार उम्मीदवार आपके वोट तो हथिया लेते हैं लेकिन बाद में जब जनता किसी काम के लिए कहती है तो ऐसे लोग बिना तार के ही टेलीफोन करके अफसरों को धमकाने का ढोंग करते हैं।
    रणजीत सिंह बुधवार को नजदीकी गांव डाबड़ा में जनसभा को संबोधित कर रहेे थे। उन्होंने बरवाला विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया तो स्वागत से अभिभूूत रणजीत चौटाला ने भी कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश पर करारे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि जो आदमी थपकीमार के नाम से मशहूर हो, बिना तार टेलीफोन मिलाकर अफसरों से बात करने का ढोंग करता हो, उससे जनता पूरी तरह से वाकिफ है। जनता को ऐसे उम्मीदवार सावधान रहना चाहिए क्योंकि ऐसे व्यक्ति का कोई ठिकाना नहीं होता। कभी हिसार, कभी आदमपुर तो यहां से हारने के बाद कलायत जाना और फिर वापिस आना ऐसे लोगों की फितरत होती है। उन्होंने ग्रामीणों को याद दिलाया किस प्रकार ग्रीन ब्रिगेड के नाम पर प्रदेशभर में अफरा-तफरी मचाई गई और उस वजह से जननायक चौ. देवीलाल को उप प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा तक देना पड़ा। क्या ऐसे व्यक्ति को जनता वोट देना पसंद करेगी, जिसने चौ. देवीलाल जैसे नेता को उप प्रधानमंत्री पद से हटाने में भूमिका निभाई हो।

    चौ. रणजीत सिंह
    चौ. रणजीत सिंह

    गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका फूलमालाओं से व लड्डुओं से तोलकर उनका स्वागत किया और जीत का विश्वास दिलाया। इसके बाद रोड शो निकाला और जनसभा कर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाने साधे और कहा कि कांग्रेस की नीति और नीयत दोनों ही खराब है, जिसका अंजाम वह भुगत रही है। उन्होंने कहा कि आज हर वर्ग को सरकार की योजनाओं का लाभ घर बैठे ही मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले दस वर्षों में महिलाएं सशक्त और किसान मजबूत हुआ है, भाजपा सरकार में युवाओं का विश्वास बढ़ा है, गरीबों को काफी सहूलियतें मिली हैं। भाजपा सरकार ने गरीबों के निशुल्क इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड की योजना शुरू की है जिसके तहत पांच लाख तक के इलाज की सुविधा मुफ्त में दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार एक मजबूत प्रधानमंत्री बनाने का फैसला कर लिया है। इस मौके पर यादव कल्याण समिति के सदस्यों ने भाजपा को समर्थन देते हुए रणजीत चौटाला को पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान किया।
    इस अवसर पर प्रधान देवेंद्र यादव, सचिव स्वर्ण कुमार यादव, धर्मबीर यादव खजांची, सत्यवीर सिंह यादव, लीलूराम यादव, बलजीत यादव, नरेंद्र रोहिला, संजय श्योराण, उदयबीर रोहिला , महावीर प्रसाद गंगवा, संदीप कुमार यादव, लोकसभा मीडिया सह प्रभारी महेन्द्र सिंह पानू, मंडल अध्यक्ष नरेश ग्रेवाल, अमित सिंह, आजाद, चेयेरमैन ईश्वर मालवाल, ओमप्रकाश यादव, ओमप्रकाश ठेकेदार, हवासिंह, रामसिंह यादव, प्रताप यादव, जोगेंद्र, मोहन, प्रेम जांगड़ा, विजेंद्र, विक्रम व योगेश सहित सैकंड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

    hisar Hisar Lokhsabha Election2024 Hisarnews चौ. रणजीत सिंह
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleप्रदेशभर में भाजपा मजबूत स्थिति में, सभी सीटों पर जीत तय : डॉ. कमल गुप्ता
    Next Article भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह ईमानदार व्यक्तित्व के धनी : इंदिरा देवी
    Arju Poonia

    Related Posts

    ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

    September 1, 2025

    प्रतिद्वं द्वी नहीं, साझेदार हैं हम |

    September 1, 2025

    नगर निगम ने स्मॉल वंडर स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया |

    August 29, 2025

    हरियाणा शहर में स्वच्छता अभियान युद्धस्तर पर |

    August 29, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    मनोरंजन
    October 22, 2025

    आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ होगी होली 2026 में रिलीज़ |

    बॉलीवुड स्टार्स आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह जल्द ही…

    सनी देओल ने अपने आगामी फिल्म ‘गब्बरु’ का मोशन पोस्टर किया जारी |

    October 22, 2025

    आईसीसी महिला विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को हराया |

    October 18, 2025

    2026 Kawasaki Z900 भारत में लॉन्च हुई |

    October 18, 2025

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटिंग के 5 टिप्स

    April 21, 2022

    मैनचेस्टर टेस्ट ड्रॉ होने पर भी टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त

    July 28, 2025

    विशाखापत्तनम में आईसीसी महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने बांग्लादेश महिला टीम को हराया

    October 17, 2025

    हिसार एयरपोर्ट उड़ान शुरुआत: पीएम मोदी ने टर्मिनल-2 का किया शिलान्यास

    April 14, 2025
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2025 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.