Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    HiDM AI मॉडल्स और पारंपरिक SEO तरीकों पर सेमिनार आयोजित करेगा

    March 12, 2026

    JITO Hisar Chapter ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली कार रैली, महिलाओं ने संभाला स्टेयरिंग

    March 8, 2026

    भजन “Shyam dhani Darbar” हुआ रिलीज

    February 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » गुजविप्रौवि के 101 विद्यार्थी अंतर्राष्ट्रीय कंपनी इंफोसिस में चयनित
    एजुकेशन February 20, 2025

    गुजविप्रौवि के 101 विद्यार्थी अंतर्राष्ट्रीय कंपनी इंफोसिस में चयनित

    गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार (गुजविप्रीवि) ने इतिहास रचते हुए 101 विद्यार्थियों को इंफोसिस में ऑन-कैम्पस प्लेसमेंट दिलाया।
    गुजविप्रीवि, हिसार के 101 छात्र इंफोसिस में चयनित, विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट में ऐतिहासिक उपलब्धि|
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार (गुजविप्रौवि ) ने ऑन-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। पहली बार विश्वविद्यालय के 101 विद्यार्थी एक साथ इंफोसिस प्राइवेट लिमिटेड में चयनित हुए हैं। इस राज्य स्तरीय विविधता पूल कैंपस ड्राइव का आयोजन गुजविप्रीवि ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा किया गया था।

    गुजविप्रौवि के कुलपति ने छात्रों को दी शुभकामनाएं

    विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम विश्नोई ने चयनित विद्यार्थियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि गुजविप्रीवि अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। इंफोसिस जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में 101 विद्यार्थियों का चयन विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के प्रयासों की सराहना की।

    गुजविप्रौवि के इन विभागों के विद्यार्थी हुए चयनित

    चयनित 101 विद्यार्थियों में विभिन्न विभागों के छात्र शामिल हैं:

    • बी.टेक (CSE) – 38 विद्यार्थी
    • बी.टेक (IT) – 21 विद्यार्थी
    • बी.टेक (CSE AIML) – 24 विद्यार्थी
    • एमसीए – 3 विद्यार्थी
    • एम.टेक (CSE) – 2 विद्यार्थी
    • बी.टेक (ECE) – 3 विद्यार्थी
    • बी.टेक (EE) – 2 विद्यार्थी
    • एम.एससी (CS AI-DS) – 1 विद्यार्थी
    • एम.एससी (Mathematics) – 5 विद्यार्थी
    • एम.एससी (Physics) – 2 विद्यार्थी

    हरियाणा के अन्य विश्वविद्यालयों ने भी लिया भाग

    इस प्लेसमेंट ड्राइव में भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय (बीपीएसएमवी), हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (महेंद्रगढ़), जेएमआईटी (रादौर), जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (वाईएमसीए, फरीदाबाद), डीसीआरयूएसटी (मुरथल), टीआईटीएस (भिवानी) और चौधरी देवी लाल स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीडीएलएसआईईटी, सिरसा) के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया।

    9.5 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज पर हुआ प्लेसमेंट

    इंफोसिस प्राइवेट लिमिटेड में चयनित विद्यार्थियों को मैसूर स्थित इंफोसिस ग्लोबल एजुकेशन सेंटर में प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके बाद उन्हें इंफोसिस के विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को 9.5 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज के साथ सिस्टम इंजीनियर से सीनियर सिस्टम इंजीनियर तक प्रोफाइल अपग्रेड करने का अवसर मिलेगा।

    सख्त चयन प्रक्रिया से गुजरे विद्यार्थी

    • ऑनलाइन एप्टीट्यूड टेस्ट: इस परीक्षा में मैथेमेटिकल एबिलिटी, रीजनिंग एबिलिटी, वर्बल एबिलिटी, सूडो कोड, पज़ल सॉल्विंग और इंग्लिश राइटिंग पर आधारित मूल्यांकन किया गया।
    • इंटरव्यू स्टेज: परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया और अंतिम चयन की घोषणा की गई।

    प्लेसमेंट सेल की भूमिका और विशेषज्ञों का सहयोग

    इस सफल प्लेसमेंट ड्राइव के संचालन में गुजविप्रीवि के प्लेसमेंट निदेशक डॉ. प्रताप सिंह और उनकी टीम का अहम योगदान रहा। उन्होंने इंफोसिस टैलेंट एक्विजिशन टीम की सीनियर प्रैक्टिस लीड शान वत्स, एसोसिएट लीड हर्षदीप बत्रा और हायरप्रो के अविरल का विशेष आभार व्यक्त किया।

    प्रमुख गणमान्य हुए उपस्थित

    इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कई गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें शामिल हैं:

    • प्रो. योगेश चाबा (डीन अकादमिक अफेयर्स)
    • प्रो. संदीप राणा (तकनीकी सलाहकार)
    • प्रो. ओम प्रकाश सांगवान (विभागाध्यक्ष, CSE विभाग)
    • प्रो. सुमन दहिया (विभागाध्यक्ष, EEE विभाग)
    • प्रो. मुकेश शर्मा (विभागाध्यक्ष, गणित विभाग)
    • प्रो. राजेंद्र कुंडू (विभागाध्यक्ष, फिजिक्स विभाग)

    गुजविप्रौवि ने प्लेसमेंट में सफलता के पीछे गहन तैयारी में की मदद

    प्लेसमेंट से पहले गुजविप्रीवि में कुलपति के मार्गदर्शन में चार दिवसीय इंफोसिस ड्राइव तैयारी कार्यशाला और मॉक टेस्ट आयोजित किए गए थे। इस पहल ने विद्यार्थियों को इंडस्ट्री रेडी बनाया और उन्हें प्लेसमेंट प्रक्रिया में सफलता दिलाने में मदद की।

    गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार ने इंफोसिस कैंपस प्लेसमेंट में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि ने विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाई है। भविष्य में भी विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों के लिए बेहतर प्लेसमेंट अवसर सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

     

    इंफोसिस कैंपस ड्राइव इंफोसिस जॉब ऑफर इंफोसिस में जॉब कैसे पाए एमसीए प्लेसमेंट गुजविप्रीवि प्लेसमेंट 2024 गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय बीटेक प्लेसमेंट 2024 सरकारी विश्वविद्यालय प्लेसमेंट हरियाणा इंजीनियरिंग कॉलेज हरियाणा विश्वविद्यालय प्लेसमेंट हिसार प्लेसमेंट
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleसावित्री जिंदल ने स्वर्गीय छत्रपाल सोनी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
    Next Article पीएम मोदी ने आरएसएस के 100 वर्षों की विरासत को सराहा
    Ishika Mittal

    Related Posts

    HiDM AI मॉडल्स और पारंपरिक SEO तरीकों पर सेमिनार आयोजित करेगा

    March 12, 2026

    JITO Hisar Chapter ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली कार रैली, महिलाओं ने संभाला स्टेयरिंग

    March 8, 2026

    हिसार में भक्ति और म्यूज़िक का अनोखा संगम, ‘भजन क्लबिंग’ ने बनाया नया साल यादगार

    January 1, 2026

    हिसार में नए साल पर होगा भव्य ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम, DJ Punk और मशहूर कलाकार मासूम शर्मा करेंगे प्रस्तुति

    December 24, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    हिसार न्यूज
    March 12, 2026

    HiDM AI मॉडल्स और पारंपरिक SEO तरीकों पर सेमिनार आयोजित करेगा

    हिसार: HiDM – हिसार इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग एक जानकारीपूर्ण सेमिनार आयोजित करने जा रहा…

    JITO Hisar Chapter ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली कार रैली, महिलाओं ने संभाला स्टेयरिंग

    March 8, 2026

    भजन “Shyam dhani Darbar” हुआ रिलीज

    February 25, 2026

    EDB का “वृंदावन में होरी होली” 27 फरवरी, 2026 को रिलीज़ होगा

    February 24, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    जिधर युवा शक्ति के कदम चलें, उधर सत्ता चले : तरुण जैन

    September 28, 2024

    टॉर्च के आगे का बटन दबाकर जिताएं, हिसार में सुविधाओं के लिए लड़ूंगी : सावित्री जिन्दल

    September 27, 2024

    ड्रीम गर्ल 2 फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है: 7 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है फिल्म

    February 14, 2023

    नरेंद्र मोदी वाराणसी रैली: पीएम बोले – ‘काशी मेरी है

    April 12, 2025
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.