Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

    December 10, 2025

    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: भारत ने पहले T20I में दक्षिण अफ्रीका को हराया।

    December 10, 2025

    पहला T20I प्रीव्यू: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका।

    December 9, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025

      प्रतिद्वं द्वी नहीं, साझेदार हैं हम |

      September 1, 2025

      दुष्यंत चौटाला की बदौलत महिलाओं को मिला पंचायती राज संस्थाओं में आरक्षण : शीला भ्याण

      August 26, 2025

      लोकतंत्र, जनसांख्यिकी लाभ और कुशल कार्यबल भारत की सबसे बड़ी ताकत : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

      August 26, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025

      वन टू चा चा चा: मोशन पोस्टर रिलीज़, फिल्म 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में!

      December 6, 2025

      Realme P4x भारत में 7000 mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ

      December 4, 2025

      भारत में लॉन्च हुआ Redmi 15 C, 6000mAh की बड़ी बैटरी और Dimensity 6300 चिप के साथ

      December 3, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » हिसार की जनता मंत्री डॉ. कमल गुप्ता की जमानत जब्त करवाएगीः तरुण जैन
    राजनीति September 9, 2024

    हिसार की जनता मंत्री डॉ. कमल गुप्ता की जमानत जब्त करवाएगीः तरुण जैन

    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    – हिसार के विकास व जनता के हितों के लिए हिसार विधानसभा का चुनाव लडूंगाः तरुण जैन
    – जनता के हितों के लिए चुनावी मैदान में उतरना पड़ाः तरुण जैन
    – हिसार की बदहाली के लिए मंत्री डॉ. कमल गुप्ता जिम्मेदारः तरुण जैन

    हिसारः वरिष्ठ राजनीतिज्ञ व समाजसेवी तरुण जैन ने हिसार विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ बैठक करने के बाद उन्होंने भाजपा जिला उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिसार की जनता के फैसले को सिर-माथे रखते हुए उन्होंने चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। इस दौरान पत्रकार वार्ता भी आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि हिसार की बदहाली किसी से छुपी हुई नहीं है। उन्होंने कहा कि डॉ. कमल गुप्ता दस वर्षों से हिसार के विधायक व मंत्री हैं लेकिन उन्होंने जनता की सुध लेने की अपेक्षा हमेशा राजनीतिक रोटियां सेकने का काम किया है।
    तरुण जैन ने कहा कि डॉ. कमल गुप्ता को यदि हरियाणा का सबसे विफल विधायक कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। हिसार में खुशहाली की जगह बदहाली दिखाई देती है। हिसार की जनता लचर सीवर व्यवस्था से परेशान है। बहुत सी कॉलोनियों की गलियां हमेशा सीवर के पानी से लबालब रहती हैं लेकिन विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने इस समस्या को कभी गंभीरता से नहीं लिया। इसी भांति बारिश में हर वर्ष जलभराव से लोग बुरी तरह तंग हो जाते हैं। इस समस्या के निदान के लिए भी कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए बल्कि बड़े-बड़े वादों से हमेशा इस समस्या को ही दरकिनार कर दिया गया। सूर्य नगर के नवनिर्मित अंडरपास में जलभराव से वहां के निवासियों का जीना दूभर हो गया है और वे आंदोलन के लिए मजबूर हैं।
    जैन ने कहा कि मंत्री कमल गुप्ता हिसार में विकास के बड़े-बड़े दावे करते हैं लेकिन यहां की टूटी-फूटी और गड्ढों से युक्त सडकों पर चलते हुए वास्तविकता का एहसास किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हिसार की जनता सोशल मीडिया पर विधायक के विकास का खूब मजाक उड़ा रही है। उन्होंने कहा कि हिसार के निवासी बेसहारा गोवंश के कारण त्रस्त हैं लेकिन जब कोई नागरिक इस मुद्दे पर मंत्री डॉ. कमल गुप्ता से बात करता है तो वे इस समस्या को सिरे से ही खारिज कर देते हैं। सच्चाई तो यह है कि हिसार की हर कॉलोनी और क्षेत्र में बेसहारा गायों को सहज ही देखा जा सकता है। इस कारण बहुत से नागरिक हादसे का शिकार भी हो चुके हैं।
    तरुण जैन ने कहा कि प्रोपर्टी आई डी की समस्या से हिसार का हर निवासी जूझ रहा है। लोग नगर निगम के चक्कर काट-काटकर थक चुके हैं लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं होता। स्थानीय निकाय मंत्री रहते डॉ. कमल गुप्ता ने कभी इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। वर्तमान में स्वास्थ्य मंत्री होने के बावजूद हिसार के सामान्य अस्पताल की खस्ता हालत किसी से छिपी नहीं है। बारिश के दिनों में तो यहां स्वीमिंग पुल बन जाता है। मंत्री जी न तो इस अस्पताल में पर्याप्त संसाधन जुटा पाए हैं और न ही मरीजों के इलाज की समुचित सुविधाएं मुहैया करवाने का उन्होंने प्रयास किया है।
    इसी भांति स्वच्छ पेयजल आपूर्ति व कूड़ा निस्तारण की पुख्ता व्यवस्था करवाने में डॉ. कमल गुप्ता नाकाम रहे हैं। यदि कोई इंसान ऐसी समस्याएं लेकर उनके पास जाता है तो उसे बुरी तरह दुत्कार दिया जाता है। इसलिए हिसार की जनता डॉ. कमल गुप्ता को बुरी तरह नकार चुकी है और इस विधानसभा चुनाव में वे अपनी जमानत भी नहीं बचा पाएंगे। उन्होंने कहा कि डॉ. कमल गुप्ता तो डम्मी नेता हैं, जिनकी न कोई विजन है और न ही समस्याओं के समाधान की इच्छाशक्ति है।
    जैन ने कहा कि हिसार की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने, समस्याओं के त्वरित निदान और शहर के समुचित विकास के लिए वे विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें पूरा विश्वास है कि हिसार की जनता उनका भरपूर साथ देते हुए खुलकर समर्थन करेगी।

    चुनाव डॉ. कमल गुप्ता तरुण जैन निर्दलीय चुनाव भाजपा विधानसभा चुनाव विधानसभा चुनाव-2024
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleविधानसभा चुनाव-2024 : जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप दहिया ने चुनाव पर्यवेक्षकों के लिए नियुक्त किए लाइजनिंग अधिकारी
    Next Article भाजपा ने उम्मीदवारों के चयन में हर वर्ग को दिया सम्मान : राजेन्द्र सपड़ा
    Kavita Khatkar

    Related Posts

    माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

    December 10, 2025

    ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

    September 1, 2025

    प्रतिद्वं द्वी नहीं, साझेदार हैं हम |

    September 1, 2025

    दुष्यंत चौटाला की बदौलत महिलाओं को मिला पंचायती राज संस्थाओं में आरक्षण : शीला भ्याण

    August 26, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    टेक्नोलॉजी
    December 10, 2025

    माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

    माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ श्री सत्य नडेला ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: भारत ने पहले T20I में दक्षिण अफ्रीका को हराया।

    December 10, 2025

    पहला T20I प्रीव्यू: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका।

    December 9, 2025

    Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

    December 9, 2025

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    दादी गौरी के मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की होती मनोकामना पूरी : रणजीत सिंह

    May 23, 2024

    पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका: पाकिस्तान ने 3 मैचों की श्रृंखला का पहला एकदिवसीय मैच जीता।

    November 5, 2025

    दुष्यंत चौटाला की बदौलत महिलाओं को मिला पंचायती राज संस्थाओं में आरक्षण : शीला भ्याण

    August 26, 2025

    डिजिटल मार्केटिंग सेमिनार फेस्ट 2022 चरण -2: वीडियो ब्लॉगिंग के माध्यम से, आप अपने उपयोगकर्ता को अधिक आसानी से जोड़ सकते हैं, मुस्कान शर्मा ने कहा

    October 13, 2022
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2025 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.