दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क अब ट्विटर के मालिक बन गए हैं। अदालत की समय सीमा से पहले मस्क ने ट्विटर पर नियंत्रण कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने कंपनी के भारतीय मूल के सीईओ पराग अग्रवाल समेत कई आला अधिकारियों को भी नौकरी से निकाल दिया है।

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को खरीदने की डील पूरी कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मस्क डील पूरी होने के साथ उन्होंने कंपनी के भारतीय मूल के सीईओ पराग अग्रवाल और दो अन्य शीर्ष अधिकारियों को बाहर निकाला है। इनमें कंपनी के कानूनी नीति प्रमुख विजया गड्डे और मुख्य वित्तीय अधिकारी नेड सहगल के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही मस्क और ट्विटर के बीच पिछले कई महीनों से चल रहा विवाद भी खत्म हो गया है। मस्क ने ट्विटर को खरीदने के लिए 44 अरब डॉलर की पेशकश की। लेकिन बाद में वह इससे पीछे हट गए। इसके बाद ट्विटर ने उन्हें कोर्ट में घसीटा। अगर मस्क ने शुक्रवार तक सौदे को आगे नहीं बढ़ाया होता, तो अदालत की सुनवाई शुरू हो जाती। टेस्ला के सीईओ मस्क ने लंबे समय के बाद लेकिन अदालत की समय सीमा से पहले माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर का अधिग्रहण कर लिया |

मस्क ट्विटर के अधिग्रहण को लेकर कई महीनों तक  उलझे रहे। अमेरिकी अदालत ने उन्हें ट्विटर का अधिग्रहण पूरा करने के लिए शुक्रवार की समय सीमा दी थी। ऐसा न करने पर मस्क को अदालत में मुकदमे का सामना करना पड़ता। हालांकि मस्क ने डेडलाइन से पहले शुक्रवार को ट्विटर पर कब्जा कर लिया।

एलोन मस्क ने कल, 27 अक्टूबर को ट्विटर कार्यालय में घूमते हुए खुद का एक वीडियो साझा किया। उन्होंने ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदने के समझौते को पूरा करने के लिए शुक्रवार की समय सीमा से दो दिन पहले बुधवार को यह वीडियो साझा किया। मस्क ने अपना ट्विटर प्रोफाइल भी बदला और अपने निजी बयान में ‘ट्वीट प्रमुख’ लिखा। उन्होंने अपना स्थान भी बदलकर ट्विटर मुख्यालय कर लिया। वीडियो में मस्क को ट्विटर कार्यालय के परिसर में ‘सिंक’ ले जाते हुए देखा जा सकता है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version