कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC CGL 2023 की आधिकारिक अधिसूचना अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी कर दी है। उम्मीदवार जो SSC CGL 2023 Tier 1 परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। SSC CGL  2023 पंजीकरण प्रक्रिया 3 अप्रैल, 2023 से शुरू हो गई है। यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी जिसमें दो स्तर होंगे: Tier 1 और Tier 2

SSC CGL 2023 परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि-

SSC CGL 2023 परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 मई, 2023 है।

SSC CGL 2023 परीक्षा के लिए आयु सीमा-

आयु सीमा पोस्ट से पोस्ट भिन्न होती है जैसे 18-27, 18-30, 18-32 और 20-30 वर्ष हो सकती है, जबकि अधिसूचित आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।

SSC CGL 2023 पोस्ट-

SSC CGL 2023 पोस्ट

SSC CGL 2023 परीक्षा शुल्क-

SSC CGL 2023 के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है, लेकिन महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) और पूर्व सैनिकों (ईएसएम) श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन के भुगतान से छूट दी गई है।

SSC CGL 2023 परीक्षा कार्यक्रम-

SSC CGL टीयर 1 परीक्षा जुलाई 2023 में आयोजित होने वाली है। टियर 1 परीक्षा में प्रश्न सामान्य बुद्धि और तर्क, सामान्य जागरूकता, मात्रात्मक योग्यता और अंग्रेजी समझ के बारे में होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.50 की नेगेटिव मार्किंग होगी |

टीयर- I में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। टीयर 1 परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार टीयर 2 परीक्षा के लिए पात्र होंगे।

SSC CGL 2023 परीक्षा के लिए आवेदन कैसे करें-

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट- ssc.nic.in पर जाना होगा|
  • एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करे|
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें |
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट डाउनलोड करे
Share.
Leave A Reply

Exit mobile version