प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का शुक्रवार को अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में निधन हो गया | हाल ही में खराब स्वास्थ्य होने की वजह से उन्हेंअस्पताल में भर्ती कराया गया था | हीराबेन की उम्र 100 साल की थीं | हीराबेन ने हॉस्पिटल में  3.30 बजे अपनी अंतिम सांसे ली | इस दुःखद सूचना के बाद पीएम मोदी दिल्ली से अहमदाबाद पहुंचे और वहां उन्होंने मां को अंतिम प्रणाम किया | इसके बाद मां की अर्थी को कंधा देकर बेटे का फ़र्ज़ अदा किया |

जानिए हीराबेन के बारे में

हीराबेन मोदी का जन्म 18 जून 1923 को को गुजरात के मेहसाणा में हुआ था | उनका विवाह कम उम्र में हो दामोदरदास मूलचंद मोदी के साथ हुआ था  जो वडनगर में एक चाय विक्रेता थे | उनके 5 बेटे और 1 बेटी है | उनकी संतानें हैं- अमृत मोदी, पंकज मोदी, नरेंद्र मोदी, प्रह्लाद मोदी, सोमा मोदी और बेटी वसंती बेन हंसमुखलाल मोदी |

पीएम मोदी ने अपनी मां के चरणों में अंतिम विराम देते हुए ट्वीट किया “शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है” |

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हीराबेन मोदी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का सौ वर्षों का संघर्षपूर्ण जीवन भारतीय आदर्शों का प्रतीक है। श्री मोदी ने ‘#मातृदेवोभव’ की भावना और हीराबा के मूल्यों को अपने‌ जीवन में ढाला। मैं पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं!”

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version