NoiseFit Halo स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च हो गई है | NoiseFit Halo की इस नई स्मार्टवॉच की कीमत 3,999 रूपए  है | यह स्मार्टवॉच बिक्री के लिए  27 फरवरी से दोपहर 12 बजे से NoiseFit वेबसाइट और अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध होगी |

NoiseFit Halo स्मार्टवॉच की स्पेसिफिकेशन

NoiseFit Halo स्मार्टवॉच में 1.43-इंच ऑलवेज-ऑन AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिज़ॉल्यूशन 466×466 पिक्सल है | NoiseFit Halo स्मार्टवॉच ट्रू सिंक द्वारा संचालित ब्लूटूथ-कॉलिंग का समर्थन करती है | NoiseFit Halo स्मार्टवॉच को विंटेज लेदर ब्राउन, जेट ब्लैक, फॉरेस्ट ग्रीन, स्टेटमेंट ब्लैक, फेरी ऑरेंज और क्लासिक लेदर ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है | इसके अतिरिक्त, इस स्मार्टवॉच में 150 से अधिक क्लाउड वॉच फेस और कई स्पोर्ट्स मोड मिलते है | इस के साथ ही NoiseFit Halo स्मार्टवॉच में  हेल्थ मॉनिटरिंग सेंसर जैसे SPO2 मॉनिटरिंग, हार्ट रेट ट्रैकिंग, और स्लीप मॉनिटरिंग, और स्टेप ट्रैकर जैसे फ़ीचर मिलते है |

NoiseFit Halo स्मार्टवॉच में वाटर प्रोटेक्शन के लिए इसमें IP68 सर्टिफाइड डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है | इस स्मार्टवॉच में ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले का सपोर्ट भी मिलता है | वाटर प्रोटेक्शन के लिए इसमें IP68 सर्टिफाइड डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है | बैटरी लाइफ की बात करें तो कंपनी ने इस स्मार्टवॉच को एक ही चार्ज पर एक सप्ताह तक और भारी ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ 1 दिन तक चलने का दावा किया है |

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version