कोरा कागज़ फ़िल्म- रजत कपूर और स्वास्तिक मुखर्जी की आने वाली फ़िल्म कोरा कागज़ का ट्रेलर 16 नवंबर 2022 को रिलीज़ हुआ। कोरा कागज़ तीन लोगों विवेक, संध्या और दिव्या के इर्द-गिर्द घूमता है।  फिल्म कोरा कागज़ में दिव्या एक हाउस वार्डन की भूमिका निभा रही हैं और संध्या एक 14 साल की लड़की है जो अपने अंधेरे अतीत के कारण उदास है।

कोरा कागज़ के ट्रेलर की शुरुआत स्वस्तिका मुखर्जी (दिव्या) से होती है जो रजत कपूर (विवेक) से मिलती है।  दूसरी तरफ संध्या अपने अतीत के बारे में सोचकर उदास है।  विवेक संध्या के बारे में चिंतित है और दिव्या से बात करता है।  दिव्या संध्या के साथ दुर्व्यवहार करती है और कहती है कि यहां कोई लड़ाई और कोई चोरी की अनुमति नहीं है।

 उसके बाद, विवेक संध्या से बात करता है और पूछता है कि उसकी माँ के साथ क्या हुआ और संध्या को विश्वास दिलाता है कि वह उस पर भरोसा कर सकती है।  अब संध्या विवेक पर भरोसा करती है या नहीं, संध्या का काला अतीत क्या है और उसकी मां के साथ क्या होता है यह तो फिल्म देखकर ही पता चलेगा।

कोरा कागज़ मूवी में स्वास्तिका मुखर्जी और रजत कपूर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।  फिल्म डोना लेम्मलेन द्वारा लिखी गई है और नवनीत रंजन द्वारा निर्देशित है।  फिल्म के निर्माता हैं झरना सोमैया, अनिल सोमैया, मालती लाल और राधा रमन.  फिल्म का रहस्य 25 नवंबर 2022 को आसपास के सिनेमाघरों के पर्दे पर खुलेंगे।

कुछ दिनों पहले स्वास्तिका मुखर्जी ने अपने सोशल मीडिया पर A @LongLive_Cinema के साथ कोरा कागज़ मूवी का पोस्टर शेयर किया था।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version