BSEH- बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा HTET  2021 का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर घोषित कर दिया  है।

HTET- हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 स्तर -1,2,3 18 और 19 दिसंबर, 2021 को आयोजित की गई थी। BSEH ने आज स्तर -1,2,3 के लिए HTET 2021 परिणाम जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने HTET 2021 दिया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं।

HTET 2021 परिणाम  कैसे पता करें:

आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं

होम टैब पर, HTET परिणाम दिखाने वाले लिंक पर क्लिक करें

खुले हुए डिस्प्ले पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड भरें।

विवरण भरने के बाद, आपका HTET परिणाम दिखाई देगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version